विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Paramedical Exam Date 2026: रेलवे पैरामेडिकल परीक्षा तिथि घोषित, 23 से 25 नवंबर को होगा CBT एग्जाम

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:40 AM (IST)

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक करवाया ...और पढ़ें

rrb paramedical vacancy 2026

rrb paramedical vacancy 2026

HighLights

  1. आरआरबी पैरामेडिकल सीबीटी एग्जाम 23 से 25 नवंबर तक।

  2. सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व होगी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती (CEN/05/2026) के लिए एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीटी एग्जाम का आयोजन 23 से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे अपनी तैयारियों को तेज कर दें।

सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी

रेलवे की ओर से परीक्षा में शामिल होने जा रहे आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

CBT एग्जाम पैटर्न

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती सीबीटी एग्जाम में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र में प्रोफेशनल एबिलिटी से 70 सवाल, जनरल अवेयरनेस से 10 प्रश्न, जनरल अर्थमेटिक, जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 10 प्रश्न और जनरल साइंस विषय से 10 प्रश्न पूछे जायेंगे।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा में तुक्का लगाने से बचें, क्योंकि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के जरिये कुल 590 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित हैं-

भर्ती विवरण

पद का नाम पदों की संख्या
नर्सिंग अधीक्षक (Nursing Superintendent) 365
डायलिसिस तकनीशियन (Dialysis Technician) 01
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II (Health & Malaria Inspector Gr II) 43
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट (Audiologist & Speech Therapist) 01
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) (Pharmacist - Entry Grade) 118
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन (Radiographer X-Ray Technician) 25
ईसीजी तकनीशियन (ECG Technician) 04
ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrist) 02
लैब असिस्टेंट ग्रेड II (Lab Assistant Gr. II) 31
कुल पद 590

भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

यह भी पढ़ें- Railway Bharti 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 12th पास युवा रेलवे में जॉब के लिए करें अप्लाई