विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB NTPC CBAT scorecard: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी सीबीएटी-2 स्कोर कार्ड किए जारी, करें डाउनलोड

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 11:51 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 15 Sep 2022 11:55 AM (GMT+05:30)

RRB NTPC CBAT scorecard रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से एनटीपीसी कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) परीक्षा परिणाम जारी होने के ...और पढ़ें

आरआरबी ने एनटीपीसी सीबीएटी-2 का स्कोर कार्ड रिलीज कर दिया है।
आरआरबी ने एनटीपीसी सीबीएटी-2 का स्कोर कार्ड रिलीज कर दिया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB NTPC CBAT scorecard: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board, RRB) ने एनटीपीसी सीबीएटी-2 का स्कोर कार्ड रिलीज कर दिया है। RRB ने नाॅन टेक्निकल पॉप्लुयर कैटेगिरी (Non-Technical Popular Category, NTPC) के लिए सीबीटी मोड में आयोजित हुई परीक्षा का स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर रिलीज किया है। अब ऐसे में, इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेसबाइट पर लॉगइन करके अपने स्कोर की जांच करनी होगी।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, आरआरबी ने लेवल 6 पदों के लिए एनटीपीसी कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) 30 जुलाई, 2022 को आयोजित की थी। वहीं परीक्षा के लिए परिणाम 7 सितंबर, 2022 को घोषित किए गए थे। इसके बाद, दस्तावेज़ सत्यापन के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक सूची जारी की गई थी। वहीं अब परिणाम का स्काेर कार्ड अब रिलीज किया गया है। दस्तावेज़ सत्यापन के सफल समापन के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट से देना होगा और इसके लिए उम्मीदवारों को 24 रुपये का निर्धारित शुल्क देना होगा।

बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड क्लर्क, टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, टाइपिस्ट, कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर पदों सहित कुल 35,208 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

RRB NTPC CBAT scorecard: आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी-2 स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी-2 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिख रहे “Weblink to view scorecard for Computer-Based-Aptitude-Test conducted on 30-07-2022” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, आप में कुंजी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि और लॉगिन करें। इसके बाद, स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।