RRB JE Exam City Details 2026: आज जारी होगी जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 परीक्षा की सिटी स्लिप, एग्जाम 27 अक्टूबर से स्टार्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB JE Exam City Details 2026 आज जारी की जाएगी। परीक्षा का 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

RRB JE Exam City Details 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आज जारी होगी सिटी स्लिप।
परीक्षा 27 अक्टूबर से शुरू।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार RRB Junior Engineer Exam 2026 की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी RRB Junior Engineer Exam City Details 2026 के माध्यम से देख पाएंगे। एग्जाम सिटी स्लिप आज किसी समय भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जा सकती है। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।
RRB JE City Slip 2026 यहां होगी जारी
आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर पाएंगे।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद RRB Junior Engineer Exam City Details 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
RRB JE Exam Date 2026 इस दिन होगी परीक्षा
सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को किया जाएगा। सीबीटी-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। यह परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित होगी। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी/एससी को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
