Move to Jagran APP

RRB JE Answer Key 2019: आंसर-की जारी, आधिकारिक पर वेबसाइट पर करें चेक

RRB JE Answer Key 2019 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आंसर-की जारी कर दी है। अब उम्मीदवार आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 12:08 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 12:52 PM (IST)
RRB JE Answer Key 2019: आंसर-की जारी, आधिकारिक पर वेबसाइट पर करें चेक
RRB JE Answer Key 2019: आंसर-की जारी, आधिकारिक पर वेबसाइट पर करें चेक

दिल्ली, जेएनएन। RRB JE Answer Key 2019: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने Junior Engineer Stage 1 Exam 2019 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 03/2018 के जरिए JE, JE(IT), DMS, CMA पदों के लिए परीक्षा दी थी वो आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आसंर की चेक कर सकते हैं। RRB JE Stage 1 Exam 2019 का आयोजन 11 मई से 2 जून और 26 से 28 जून के बीच देशभर में आयोजित की गई थी। 

loksabha election banner

आरआरबी की रिजनल वेबसाइट्स पर इसका लिंक उपलब्ध कराया गया है, जो गुरुवार दोपहर 12 से एक्टिवेट कर दिया गया था और 14 जुलाई, 2019 तक एक्टिव रहेगा।
आंसर-की आने के बाद छात्र अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को 50 रुपए प्रति प्रश्न देना होगा इसके साथ बैंक चार्जेस भी जमा करने होंगे। अगर आपत्ति गलत पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को14 जुलाई, 2019 से पहले अपनी आपत्तियां दर्ज करानी होंगी।

ऐसे दर्ज कराएं अपनी आपत्ति-

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • अब RRB JE Stage 1 Answer Key 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पूछी गई जानकारियां ड़ालकर सब्मिट करें।
  • अब अपनी आपत्ति के लिए ओब्जेक्शन लिंक में लॉगइन करें।
  • अब आपत्ति के प्रकार का चयन करें और इससे जुड़ी सभी जानकारियां और दस्तावेज सब्मिट करें।
  • एक बार में आप केवल एक ही प्रशन के लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • अब पे नाओ के बटन पर क्लिक करें।
  • पेमेंट प्रोसेस पूरी होने के बाद आपकी आपत्ति रिकॉर्ड कर ली जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.