Move to Jagran APP

RRB Group D Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRC लेवल 1 CBT के आखिरी चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी किए

RRB Group D Phase 5 Admit Card 2022 रेलवे ग्रुप डी (RRC Level 1) परीक्षा के आखिरी चरण के लिए एडमिट कार्ड आरआरबी ने ई-कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने जोन की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Mon, 03 Oct 2022 10:43 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 10:43 AM (IST)
RRB Group D Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRC लेवल 1 CBT के आखिरी चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी किए
आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड के लिए लिंक हुआ एक्टिव।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Phase 5 Admit Card 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरसी लेवल 1 भर्ती के फर्स्ट राउंड सीबीटी 1 के पांचवें और आखिरी चरण में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के ई-कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड रविवार, 2 अक्टूबर 2022 जारी किए गए और इसके साथ ही इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को विभिन्न जोन के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के आखिरी चरण में सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है वे अपना प्रवेश पत्र अपने जोन की आरआरबी वेबसाइट से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

RRB Group D Phase 5 Admit Card 2022: ये उम्मीदवारों कर सकते हैं डाउनलोड आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड

हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए हैं जिन्हें परीक्षा तारीख 6 अक्टूबर आवंटित की गई है। इससे आगे तारीखों के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवार आवंटित तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि आरआरबी ने आरआरसी लेवल 1 (ग्रुप डी) परीक्षा के लिए 6 से 11 अक्टूबर तक की तारीखें निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result: रेल मंत्रालय की 1 करोड़ उम्मीदवारों को चेतावनी, ग्रुप डी नतीजों के लिए न करें आंदोलन

RRB Group D Phase 5 Admit Card 2022: पहले हुई थी आवंटित परीक्षा तिथि और शहर की घोषणा

इससे पहले, रेलवे भर्ती बोर्ड ने बचे हुए जोन साउथ वेस्टर्न रेलवे (हुबली) के लिए विज्ञापित लेवल 1 पदों के लिए पूरे देश से आवेदन किए उम्मीदवारों हेतु ग्रुप डी परीक्षा के 5वें और आखिरी चरण की घोषणा की थी। इसके साथ ही, बोर्ड ने इस जोन के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर एवं तारीख की जानकारी 27 सितंबर को जारी की थी। उम्मीदवार अपने जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर इस तारीख के समक्ष दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपनी आवंटित परीक्षा तारीख व शहर जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Phase 5: रेलवे ग्रुप डी 5वें चरण के लिए एग्जाम सिटी जारी, जानें अपना परीक्षा शहर और तारीख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.