विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB ALP CBT-II Result 2026 OUT: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:56 PM (IST)

आरआरबी की ओर से एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

RRB ALP CBT-II Result 2026 OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।

RRB ALP CBT-II Result 2026 OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार RRB ALP CBT-II की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर RRB ALP CBT-II Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट

आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद RRB ALP CBT-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस डेट पर हुई थी परीक्षा

आरआरबी की ओर से सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 28 जुलाई, 2026 को किया गया था। सीबीटी-2 की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, विज्ञान, ट्रेड टेस्ट और प्रोफेशनल ज्ञान विषय से 175 सवाल पूछे गए थे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को अब CBAT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

आरआरबी की ओर से रिजल्ट का साथ-साथ कटऑफ भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक