RPSC SI PET Result 2026 OUT: राजस्थान एसआई प्लाटून कमांडर पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4019 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
राजस्थान RPSC SI Platoon Commander PET Result 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RPSC SI Platoon Commander PET Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
एसआई प्लाटून कमांडर पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी।
चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में होंगे शामिल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर शारीरिक दक्षता PET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार RPSC SI/Platoon Commander PET परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RPSC SI/Platoon Commander PET Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। पीईटी परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर पीईटी परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर News and Events सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RPSC SI Platoon Commander PET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में होंगे शामिल
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त से लेकर 13 अगस्त, 2026 के बीच किया गया था। पीईटी की परीक्षा में कुल 4019 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा में सभी सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। आरपीएससी की ओर से इंटरव्यू तिथि जारी नहीं की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इंटरव्यू तिथि से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
कितने उम्मीदवारों का होगा चयन
इस परीक्षा के जरिये कुल 1015 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सब-इंस्पेक्टर के लिए कुल 951 पद और प्लाटून कमांडर के लिए कुल 64 पद आरक्षित किए गए हैं।
