विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RIMCEE 2026: मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन स्टार्ट, 8वीं में दाखिले के लिए पात्रता सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक

Published: Wed, 02 Sep 2026 03:08 PM (IST)

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जामिनेशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं। बिना लेट फीस 30 सितंबर ...और पढ़ें

RIMC Entrance Examination 2026

RIMC Entrance Examination 2026

HighLights

  1. RIMCEE 2026 के लिए 30 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका।

  2. परीक्षा 6 दिसंबर को होगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जामिनेशन यानी कि RIMCEE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को मिलिट्री कॉलेज में कक्षा 8वीं में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे 31 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाकर भरा जा सकता है।

आवेदन के लिए योग्यता

एडमिशन लेने के समय छात्र का 7वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए या 7th पास होना चाहिए। इसके साथ ही छात्र का जन्म 2 जुलाई 2013 से लेकर 1 जनवरी 2015 के बीच में होना चाहिए।

महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 1 सितंबर 2026
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026
लेट फीस 500 के साथ आवेदन की तिथि 1 से 7 अक्टूबर 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि 9 से 11 नवंबर 2026
सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की तिथि एग्जाम डेट से 12 से 15 दिन पहले
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि एग्जाम डेट से 5 से 7 दिन पूर्व
एग्जाम डेट 6 दिसंबर 2026
नतीजे जारी होने की तिथि 20 फरवरी 2027 तक

एप्लीकेशन इस

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जनरल, रक्षा कर्मियों और पूर्व-सैनिकों के आश्रित और ओबीसी (एनसीएल) के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित हैं वहीं एससी, एसटी के लिए फीस 750 रुपये तय की गई है। लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 500 रुपये अतिरिक्त का भुगतान करना होगा।

प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • एंट्रेस एग्जाम फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाएं।
  • होम पेज पर LATEST NEWS में RIMC Entrance Examination 2026 Online Application लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • अब अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RIMCEE 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- देश के पहले कॉम्पैक्ट जेट इंजन को प्रेजेंट करेंगे बिहार के सुब्रत शांडिल्य, चयन होने पर जेट इंजन लगाने का रास्ता होगा साफ!