Sarkari Job: हरियाणा में पटवारी के लिए 1195 पद, जानें पूरी डिटेल
Sarkari Job हिमाचल प्रदेश सरकार 1195 पटवारियों की भर्ती करने जा रहा है। इसके बार में हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव राजस्व ने पत्र जारी किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sarkari Job:सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। यह मौका हिमाचल प्रदेश सरकार दे रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार 1195 पटवारियों की भर्ती करने जा रहा है। इसके बार में हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव राजस्व ने पत्र जारी किया है। बता दें कि यह प्रक्रिया दो चरण में पूरी होगी। पहले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उनकी भर्ती की जाएगी।
कुल 1195 पदों में हो रही भर्ती को दो भागों में बांट गया है। इसमें 933 पद पटवारी के लिए, तो 262 पद सेटलमेंट के लिए रखी गई है। सीधे शब्दों में कहे, तो पटवारी के साथ ही साथ सेटलमेंट की भर्ती की जाएगी। अगल- अलग जिलों में मांगे आवेदन की संख्या में अंतर है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चंबा में 68, कांगड़ा में 220, बिलासपुर में 31, हमीरपुर में 80, किन्नौर में 19, सोलन 63, ऊना 69,लाहुल-स्पीति में 174, मंडी मे 115, सिरमौर 52 पटवारियों के पदों पर आवेदन मांगे जाएंगे। इसके अलावा शिमाला मंडल में 119, तो कांगडा मंडल में 143 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सरकारी द्वारा जारी नोटिफेशन के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भर्ती की जाएगा। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- फोटोग्राफी में भी मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानिए एक्सपर्ट की राय
इसे भी पढ़ें- बिहार पुलिस में नौकरियों की भरमार, SI समेत इन पदों पर हो रही है भर्ती