ये YouTube चैनल्स बढ़ाएंगे आपकी नॉलेज, जरूर देखें एक बार
इस प्लेटफॉर्म पर हर किसी से लिए कुछ न कुछ उपयोगी चीजें उपलब्ध हैं। अगर आपको देश-दुनिया से संबंधित जानकारी चाहिए तो इससे जुड़े बहुत सारे चैनल्स मौजूद हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आमतौर पर माना जाता है कि यूट्यूब पर सर्फिंग करते हैं, तो यह एक तरह से समय की बर्बादी ही है, लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं। इस प्लेटफॉर्म पर हर किसी से लिए कुछ न कुछ उपयोगी चीजें उपलब्ध हैं। अगर आपको देश-दुनिया से संबंधित जानकारी चाहिए, तो इससे जुड़े बहुत सारे चैनल्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे यूट्यूब चैनल्स के बारे में, जहां से काफी कुछ सीखा जा सकता है...
हॉफ एज इंट्रेस्टिंग
अलग-अलग सब्जेक्ट पर आधारित दिलचस्प जानकारी चाहिए तो यह आपके लिए एक अच्छा चैनल हो सकता है। यहां पर विभिन्न सब्जेक्ट या फिर टॉपिक्स से संबंधित करीब पांच मिनट के वीडियोज अपलोड किए जाते हैं, जो आपके जनरल नॉलेज में इजाफा ही करेगा। इस चैनल पर हर गुरुवार को वीडियोज अपलोड होते हैं, जिसमें देश-दुनिया से संबंधित अलग-अलग टॉपिक्स पर विस्तार से बताया जाता है। ये वीडियोज एजुकेशनल पर्पज को ध्यान में रखकर डेवलप किए जाते हैं।
सेकंड थॉट
अगर आपकी दिलचस्पी साइंस सब्जेक्ट में है और इससे संबंधित नई-नई जानकारियों की तलाश में रहते हैं, तो फिर सेकंड थॉट यूट्यूब चैनल को ट्राई कर सकते हैं। यह साइंस और उसके फैक्ट्स पर आधारित चैनल है। अच्छी बात यह है कि यहां पर साइंस के बड़े हिस्से को कवर किया गया है। साथ ही, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया है। यहां पर कुछ ऐसे सवालों के जवाब भी खोजे जा सकते हैं, जैसे-समुद्र गायब हो जाए तो क्या होगा? अगर कुछ अलग तरह की जानकारी चाहिए, तो इस चैनल पर विजिट किया जा सकता है।
वंडरवाइ
अगर आपका इंट्रेस्ट ज्योग्राफी और हिस्ट्री जैसे सब्जेक्ट में है, तो फिर यह यूट्यूब चैनल आपको पसंद आएगा। इस चैनल का फोकस ज्योग्राफी, हिस्ट्री और कल्चर पर है। इससे आपको देश-दुनिया की हिस्ट्री और कल्चर को समझने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, यहां पर दूसरे टॉपिक्स को भी कवर किया गया है, जैसे- एस्ट्रोनॉमी, इकोनॉमिक्स आदि। यहां पर एक वीडियो करीब 15 मिनट का है। वीडियोज से अलग-अलग टॉपिक्स को विस्तार से समझने में आसानी होगी।
साथ ही, यहां पर नियमित अंतराल पर वीडियोज अपडेट होते रहते हैं। इसके अलावा, यूट्यूब पर आपको अन्य कई विषयों से जुड़े वीडियो भी मिल जाएंगे जो न सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ा सकते हैं, बल्कि नई-नई स्किल्स को सीखकर इसे अपने करियर को आगे बढ़ाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस, जरूरत है कि अपने लक्ष्यों को लेकर फोकस्ड रहें।
सुइभने
यह इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा यूट्यूब चैनल है। इसकी खासियत है कि यहां पर अलग-अलग देशों के इतिहास को एनिमेटेड वीडियोज के जरिए बताया गया है, लेकिन इसके साथ रियल पिक्चर और ऑडियो भी मिलेंगे। इसमें हर देश के इतिहास को बड़े दिलस्चप अंदाज में बताया गया है।