विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Highlights RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट अगले वीक, माह के अंत में जारी हो सकता है 10वीं का परिणाम

By Amit. YadavEdited By: Admin Jagran
Published: Mon, 02 Mar 2026 07:24 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 20 May 2025 12:11 PM (GMT+05:30)

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जायेगा। नतीजों को लेकर ऑफिशियल डेट (RBSE Rajasthan ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आरबीएसई रिजल्ट को लेकर जल्द करने वाला है बैठक, X पर साझा हुई डिटेल।
  2. अगले वीक जारी होगा 12वीं कक्षा का रिजल्ट।
  3. पहले 12th एवं उसके बाद 10th क्लास का रिजल्ट होगा घोषित।

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट X पर रिजल्ट जारी होने से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल साझा की गई है। ट्वीट में बताया गया है कि राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 से 28 मई के बीच जारी किया जायेगा।
आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स) जारी किया जायेगा वहीं उसके बाद 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा की जाएगी।