Rajasthan Board RBSE 5th Result 2023 Live: राजस्थान पांचवीं रिजल्ट अब होने वाला है जारी, यहां देखें संभावित डेट
Rajasthan Board RBSE 5th Result 2023 Live: राजस्थान कक्षा 5वीं की परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। वहीं, जो ऐसा करने में विफल रहते हैं वे पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। Rajasthan Board RBSE 5th Result 2023 Live: आरबीएसई जल्द ही कक्षा 5 वीं के परिणाम घोषित करेगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE या BSER) की ओर से इस साल के लिए 5वीं कक्षा के नीतजों का एलान जल्द किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड ने फिलहाल, कोई डेट तो नहीं जारी की है। लेकिन आठवीं के परिणाम घोषित होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अब जल्द ही नतीजों का एलान करेगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी सप्ताह परिणाम घोषित होने की संभावना है। सटीक डेट की जानकारी राजस्थान बोर्ड की ओर से जल्द जारी की जाएगी।
राजसथान बोर्ड 5वीं रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। संभव है कि बोर्ड जल्द ही नतीजों का एलान करें।
राजस्थान बोर्ड आठवीं के नतीजे जारी करने के बाद कोशिश कर रहा है कि जल्द से जल्द 5वीं के नतीजे भी जारी किए जाएं। रिजल्ट डेट के संबंध में फिलहाल कोई सूचना तो नहीं है लेकिन हां, उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे जल्द ही घोषित हो सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड पांचवी रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को शालादर्पण पर चेक करना होगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी।
आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 82.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था।
आरबीएसई 5वीं, 10वीं और 12वीं आर्ट्स के नतीजों का एलान जल्द पोर्टल पर रिलीज किया जाएगा। संभव है कि पहले 12वीं आर्ट्स के परिणाम घोषित हो।
राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट के संबंध में जल्द ही सूचना जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही डेट का एलान करने के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 में 95,226 स्टूडेंट्स को ए ग्रेड मिला है। वहीं, 4,74,924 स्टूडेंट्स बी ग्रेड, 5,76,782 सी ग्रेड दिया गया है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के परिणाम जारी करने से पहले शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला घोषणा कर सकते हैं। दरअसल, उन्होंने 8वीं के नतीजे के पहले भी ट्विटर पर घोषणा की थी।
राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा में कुल 14.53 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें करीब 7.6 लाख छात्र और 6 लाख से ज्यादा छात्राएं थीं।
राजस्थान बोर्ड पांचवी से पहले 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 8वीं में परीक्षा में 94.50 % पास हुए थे। यह भी पढ़ें: Rajasthan Board RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं में स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन, 94.50 % पास
राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षाएं 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक चली थीं। वहीं, अब परीक्षार्थी नतीजों की राह देख रहे हैं।
राजस्थान बोर्ड के नतीजे शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं। वहीं, हाल ही में आठवीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें: Rajasthan Board RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं में स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन, 94.50 % पास