विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RBSE 5th 8th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी, केवल 4 स्टेप्स में चेक करें नतीजे, 5वीं का परिणाम जल्द होगा घोषित

Published: Sun, 25 May 2025 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 26 May 2025 05:36 PM (IST)

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान अजमेर की ओर Rajasthan RBSE 8th result 2025 आज यानी 26 मई को जारी कर ...और पढ़ें

RBSE 8th Result 2025 जारी, यहां से करें चेक।
RBSE 8th Result 2025 जारी, यहां से करें चेक।

HighLights

  1. राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी।
  2. शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर चेक करें ऑनलाइन नतीजे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद अब आज यानी 26 मई 2025 को 8th क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक Rajasthan Board 8th result 2025 का इंतजार कर रहे थे उनके लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री, बोर्ड सचिव एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया गया है। जिसके बाद आप ऑनलाइन माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

किसी भी छात्र को नहीं किया जायेगा फेल, 100 फीसदी रहेगा रिजल्ट

आपको बता दें कि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से शिक्षा के अधिकार के तहत किसी भी छात्र को अनुत्तीर्ण नहीं किया जाता है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स के पेपर खराब हो गए हैं वे भी किसी भी प्रकार का तनाव न लें। बोर्ड की ओर से सभी को पास किया जायेगा। हालांकि, 33 प्रतिशत से कम अंक आने पर छात्रों को E कैटेगरी प्रदान की जाएगी और उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम में दोबारा भाग लेना होगा।

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से 5th एवं 8th क्लास का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होते ही डायरेक्ट लिंक शालादर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। अब स्टूडेंट्स माता-पिता का नाम रोल नंबर, जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2025 जारी होते ही आपको सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर एवं जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर सकते हैं।

 राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

http://rajshaladarpan.nic.in/

https://rajasthan.indiaresults.com/

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद बोर्ड की ओर से ओरिजिनल मार्कशीट आपके स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद आप स्कूल में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से ओरिजिनल अंक सूची प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें -  LIVE RBSE 8th Result 2025: कुछ देर में जारी होगा राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक rajshaladarpan.nic.in पर होगा एक्टिवेट