Move to Jagran APP

RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणामों पर आई ये बड़ी अपडेट, जानें 10वीं, 12वीं के नतीजों की संभावित तारीखें

RBSE 10th 12th Result 2022 राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के आधार पर प्रकाशित मीडिया खबरों के मुताबिक आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा पहले की जाएगी।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 08:01 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 08:41 AM (IST)
RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणामों पर आई ये बड़ी अपडेट, जानें 10वीं, 12वीं के नतीजों की संभावित तारीखें
आरबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक करते रहें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं के लिए बड़ी अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा मई के आखिर तक या जून 2022 के शुरूआत में कर सकता है। हालांकि, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के तीनो स्ट्रीम (विज्ञान, कला और वाणिज्य) की परीक्षाओं के परीक्षाफल पहले घोषित किए जाएंगे और इसके बाद बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।

loksabha election banner

RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं, नतीजों की संभावित तारीखें

आबीएसई के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 और राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 की घोषणा इसी माह के अंत तक जारी कर सकता है। वहीं, राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 की घोषणा जून के पहले सप्ताह में की जा सकती है। दूसरी तरफ, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को जून के दूसरे सप्ताह में या 15 जून तक घोषित कर सकता है।

RBSE 10th, 12th Result 2022: कहां और कैसे देखें राजस्थान बोर्ड के नतीजे?

छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि आरबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा परिणामों को लेकर अपडेट को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। वहीं, निर्धारित तारीखों पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद परिणाम और अंक-तालिका चेक करने के लिंक को राजस्थान के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर लिंक को एक्टिव किया जाएगा। इन लिंक पर क्लिक करके और फिर रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके छात्र अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को आरबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.