Move to Jagran APP

RBI Assistant Final Result 2019: भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, करें चेक

RBI Assistant Final Result 2019 भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा (Assistant Final)का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आधिकारिक साइट rbi.org.in पर जारी किया गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक साइट rbi.org.in पर देखा जा सकता है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 10:59 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 11:07 AM (IST)
RBI Assistant Final Result 2019: भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, करें चेक
RBI Assistant Final Result 2019: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने असिस्टेंट भर्ती

RBI Assistant Final Result 2019: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा (Assistant Final) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आधिकारिक साइट rbi.org.in पर जारी किया गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक साइट rbi.org.in पर देखा जा सकता है। उम्मीदवार यहां जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद नतीजे चेक कर सकते हैं।  इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

loksabha election banner

इस डायरेक्ट लिंक से असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट करें चेक

RBI Assistant Final Result 2019: रिजल्ट ऐसे करें चेक

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट rbi.org.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध RBI असिस्टेंट फाइनल भर्ती परीक्षा परिणाम 2019 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।

भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा रविवार, 22 नवंबर, 2020 को आयोजित की गई थी।  वहींं 14 और 15 फरवरी, 2020 को आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के परिणाम 17 मार्च, 2020 को घोषित किए गए थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल असिस्टेंट के 926 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसक अलावा भारतीय रिजर्व बैंक की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार RBI की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में आरबीआई ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक चलेगी। ऐसे में अभ्यर्थी इस दौरान अपना ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.