विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, फाइनल आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Published: Wed, 25 Jun 2025 08:12 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 08:19 AM (IST)

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब कभी भी रिजल्ट (Rajasthan PTET ...और पढ़ें

Rajasthan PTET Result 2025 जल्द होगा घोषित।

Rajasthan PTET Result 2025 जल्द होगा घोषित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान राज्य के बी.एड. महाविद्यालयों में द्विवर्षीय बीएड [B.Ed.] पाठ्यक्रम एवं 4 वर्षीय (बीए बीएड/ बीएससी बीएड) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 15 जून को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद VMOU की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर उस पर 21 जून तक आपत्तियां मांगी गई थी जिसके निराकरण के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अब VMOU की ओर से कभी भी Rajasthan PTET 2025 Result की घोषणा की जा सकती है।

कहां और कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया जायेगा, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से नतीजों की जानकारी नहीं दी जाएगी। परिणाम का लिंक वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कीऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर एक्टिव होगा। इसके बाद सभी परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड चेक कर पाएंगे। रिजल्ट देखने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर Important Notifications में जाकर आपको जिस पाठ्यक्रम (2 या 4 वर्षीय) पाठ्यक्रम का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना। होगा
  • अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

फाइनल आंसर की यहां से करें डाउनलोड

VMOU की ओर से राजस्थान पीटीईटी फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाई गई है जिससे परीक्षार्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज की थी वे भी इससे मिलान कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही रिजल्ट जारी किया जायेगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थी रैंक के अनुसार इसमें भाग लेकर राज्य के संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। अधिक डिटेल हासिल करने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SBI PO 2025: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई