विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan BSTC Counselling 2026: राजस्थान प्री-डीएलएड काउंसिलिंग आज से स्टार्ट, डेट वाइज चेक करें पूरा शेड्यूल

Published: Thu, 11 Jun 2026 10:28 AM (GMT+05:30)

राजस्थान प्री-डीएलएड काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट होकर 17 जून तक जारी रहेंगे। छात्र तय तिथियों में काउंसिलिंग में भाग लेकर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

HighLights

  1. राजस्थान प्री-डीएलएड काउंसिलिंग आज से हुई स्टार्ट।

  2. 16 जून तक काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए पंजीकरण का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी किया जा चुका है और अब राज्य में डीएलएड पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए निर्धारित 25970 रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसिलिंग स्टार्ट हो गई है। छात्र काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए आज यानी 11 जून से लेकर 16 जून 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कहां और कैसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

राजस्थान बीएसटीसी काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए छात्र वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आज काउंसिलिंग के लिए विंडो ओपन कर दी जाएगी।
अगर किसी छात्र से आवेदन में गलती हो गई है तो उसके लिए करेक्शन विंडो ओपन हो चुकी है। छात्र नाम, माता का नाम, पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान एवं पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य/ संस्कृत) को छोड़कर अन्य फील्ड में 17 जून तक संशोधन कर सकते हैं। करेक्शन फीस 200 रुपये निर्धारित है।

डेट वाइज काउंसिलिंग शेड्यूल

क्र.सं. कार्यक्रम डेट्स
1. काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन मय शुल्क रु. 200/- ऑनलाइन भुगतान 11 से 16 जून 2026
2. काउंसलिंग पंजीयन मय शुल्क रु. 3000/- ऑनलाइन (ई-मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) जमा करवा कर अध्यापक शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन उपलब्ध सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि 11 से 16 जून 2026
3. प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची 20 जून 2026
4. प्रथम चरण की अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रु. 13555/-) की ऑनलाइन (ई-मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) भुगतान तिथि 20 से 27 जून 2026
5. अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना 20 से 29 जून 2026
6. शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना 20 से 27 जून 2026
7. संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 20 से 27 जून 2026
8. संस्थानों द्वारा कक्षाओं का आरम्भ 01 जुलाई 2026
9. अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि 03 से 4 जुलाई 2026
10. अपवर्ड मूवमेंट उपरान्त आवंटन की घोषणा 07 जुलाई 2026
11. अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि 07 से 09 जुलाई 2026
12. संस्था द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर छात्र अध्यापक के प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि 07 से 09 जुलाई 2026
13. द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची 13 जुलाई 2026
14. द्वितीय चरण की अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रु. 13555/-) का ऑनलाइन (ई मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) भुगतान तिथि 14 से 19 जुलाई 2026
15. अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना 14 से 20 जुलाई 2026
16. शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना 14 से 19 जुलाई 2026
17. संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 14 से 19 जुलाई 2026
18. तृतीय चरण अलॉटमेंट सूची 22 जुलाई 2026
19. तृतीय चरण की अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रु. 13555/-) का ऑनलाइन (ई मित्र नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) भुगतान तिथि 22 से 27 जुलाई 2026
20. अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना 22 से 28 जुलाई 2026
21. शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना 22 से 27 जुलाई 2026
22. संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 22 से 27 जुलाई 2026
23. अभ्यर्थी को शुल्क रिफंड करना प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस अवधि में

काउंसिलिंग के लिए फीस

काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ अभ्यर्थियों को 3000 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। यह शुल्क बाद में एडमिशन के समय फीस में जोड़ दिया जायेगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद प्रथम चरण अलॉटमेंट के बाद अभ्यर्थियों को 13555 रुपये (ई-मित्र/ नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ UPI) जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Pre DElEd Result 2026 LIVE: बीएसटीसी रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसिलिंग शुरू, 16 जून तक रजिस्ट्रेशन का मौका