Rajasthan Board Result 2026 10th: बिना इंटरनेट के ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट, केवल Roll Number करना है दर्ज
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी जारी कर दिया गया। छात्र ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन माध्यम से नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल SMS भेजना होगा।

Rajasthan Board 10th result
HighLights
राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 1 बजे होगा घोषित।
वेबसाइट के अलावा SMS एवं डिजीलॉकर से भी चेक कर पाएंगे परिणाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर द्वारा जारी कर दिया गया है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हुए हैं जिसके बाद रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लगा दिया गया है। छात्र सीधे इन साइट्स से रोल नंबर दर्ज करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट के ऐसे पाएं रिजल्ट
RBSE Rajasthan Board 10th Result OUT होने के बाद स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट के परिणाम चेक कर सकते हैं। कई स्टूडेंट्स या उनके माता पिता के पास स्मार्टफोन नहीं होता है ऐसे में वे बिना इंटरनेट के एसएमएस (SMS) के जरिये रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको मैसेज बॉक्स में RJ10 <स्पेस> Roll Number (रोल नंबर) लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ ही मिनटों में आपका रिजल्ट इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट: https://rajasthan.indiaresults.com/
वेबसाइट क्रैश होने पर भी रिजल्ट चेक करने का विकल्प
नतीजे जारी होने के बाद अगर ऑफिशियल वेबसाइट न चलने पर छात्रों को रिजल्ट चेक करने में देरी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स अभी से मोबाइल में डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर आपको सीधे issued documents में जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। जहां से आप जल्दी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पास होने के लिए सभी विषयों में प्राप्त करने होंगे न्यूनतम अंक
सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि 10th बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए सभी विषयों में छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक है। अगर छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
