Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 8th Result 2023: आज पंजाब बोर्ड कक्षा 8 परीक्षा परिणामों की घोषणा संभव, मार्कशीट डाउनलोड pseb.ac.in पर

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 08:11 AM (IST)

    PSEB Punjab Board 8th Result 2023 जाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज यानी बुधवार 26 अप्रैल 2023 को कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज की जा सकता है।

    Hero Image
    PSEB Punjab Board 8th Result 2023: मार्कशीट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव होगा।

    PSEB Punjab Board 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार करें स्टूडेंट्स-पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज यानी बुधवार, 26 अप्रैल 2023 को कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज की जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से पीएसईबी 8वीं रिजल्ट 2023 डेट, टाइम को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी एलान नहीं किया गया है। इससे पहले, मीडिया रिपोर्ट्स में, पीएसईबी कक्षा 8 परीक्षाफल 2023 इस माह के अंत तक जारी कर दिए जाने की जानकारी साझा की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - PSEB 8th Result 2023: जल्द ही घोषित होंगे पंजाब बोर्ड आठवीं की परीक्षाओं के नतीजे, मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

    PSEB 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड कक्षा 8 मार्कशीट डाउनलोड pseb.ac.in पर

    ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो कि वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब बोर्ड से सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 में पंजीकृत थे और इस साल 25 फरवरी से 22 मार्च 2023 तक आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, उनके पैरेंट्स अपने बच्चे का परिणाम जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर रिजल्ट सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से देख सकेंगे। पैरेंट्स को पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने बच्चे का नाम या रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम और विषयवार प्राप्तांक के लिए मार्कशीट स्क्रीन पर ओपेन हो जाएगा। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी पैरेंट्स को डाउनलोड कर लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Punjab Board Class 8 Result 2023: जल्द ही घोषित होंगे पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे

    पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि पीएसईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल नतीजों की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि मार्कशीट की हार्ड कॉपी को पीएसईबी स्कूलों के माध्यम से जल्द ही उपलब्ध कराएगा।