Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSSSB Punjab Patwari Result 2023: हो गया पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम का एलान, इस डायरेक्ट लिंक से देखें

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 11:11 AM (IST)

    PSSSB Punjab Patwari Result 2023 पटवारी परीक्षा का आयोजन 2023 14 मई 2023 को किया गया था। वहीं इसका परिणाम अब जारी किया गया है। परिणाम के साथ सभी चार सेटों - सेट ए सेट बी सेट सी और सेट डी के लिए अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई है। अभ्यर्थी इसे भी डाउनलोड करके अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

    Hero Image
    PSSSB Punjab Patwari Result 2023: पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

     एजुकेशन डेस्क। PSSSB Punjab Patwari result 2023: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Punjab Subordinate Service Selection Board, PSSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा परिणााम जारी कर दिया है। PSSSB ने नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर किया है। बोर्ड ने परिणाम के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की है। इसलिए परिणाम की राह देख रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर नतीजों की जांच कर लें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSSSB पटवारी परीक्षा का आयोजन 2023 14 मई, 2023 को किया गया था। वहीं, इसका परिणाम अब जारी किया गया है। परिणाम के साथ, सभी चार सेटों - सेट ए, सेट बी, सेट सी और सेट डी के लिए अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई है। अभ्यर्थी इसे भी डाउनलोड करके अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। नतीजों की जांच करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक और आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से नतीजे देख सकते हैं। 

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा परिणामा की जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर-की सेंट A आंसर-की के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

    पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर-की सेंट B आंसर-की के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

    पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर-की सेंट C आंसर-की के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

    पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर-की सेंट D आंसर-की के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

    PSSSB Punjab Patwari result 2023: पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर PSSSB पटवारी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।  अब एक नया पेज खुलेगा, अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। इसके बाद आपका पंजाब पटवारी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।