Move to Jagran APP

PSEB Class 10th result 2022: pseb.ac.in पर पंजाब मैट्रिक रिजल्ट का लिंक एक्टिव, फटाफट करें चेक

PSEB Class 10th result 2022साल 2021 में पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.93 प्रतिशत रहा था। साथ हीपिछले साल कोविड-19 महामारी को देखते हुए PSEB कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया गया था।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 10:14 AM (IST)
PSEB Class 10th result 2022: pseb.ac.in पर पंजाब मैट्रिक रिजल्ट का लिंक एक्टिव, फटाफट करें चेक
पंजाब मैट्रिक रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। PSEB Class 10th result 2022: पंजाब 10वीं की परीक्षाएं देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन अहम है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने SEB कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने बीते दिन यानी कि 05 जुलाई को, दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर नतीजों का ऐलान किया था। वहीं आज यानी कि 06 जुलाई को pseb.ac.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है अब स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए हम कुछ आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से वे, पंजाब बोर्ड दसवीं का रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

loksabha election banner

Punjab board 10th result 2022 term 2: इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से देखें पंजाब बोर्ड 10वीं के परिणाम

पीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in 10वीं परिणाम 2022 पर जाएं। इसके बाद, हेडर सेक्शन में दिए गए "रिजल्ट" टैब पर क्लिक करें। अब, PSEB पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 लिंक खोलें। अब 10वीं कक्षा 2022 PSEB के परिणाम की एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी। इसके बाद, नाम या रोल नंबर सही से दर्ज करें। अब स्कोर देखने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें। PSEB Class 10th result 2022 टर्म 2 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

PSEB result 2022 10th Class via SMS: PSEB कक्षा 10वीं के परिणाम SMS से करें चेक

पंजाब 10वीं रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां एसएमएस टाइप करें: PB10 <रोल नंबर>।5676750 पर भेजें। अब PSEB 10वीं का रिजल्ट 2022 इसी नंबर पर भेजा जाएगा।

साल 2021 में ऐसा था रिजल्ट

साल 2021 में, पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.93 प्रतिशत रहा था। साथ ही, पिछले साल, कोविड-19 महामारी को देखते हुए, PSEB कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया गया था। बता दें कि पिछले साल पीएसईबी 10वीं की परीक्षा में कुल 3,21,161 छात्रों में से 10वीं के 3,21,384 छात्रों ने क्वालिफाई किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.