Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 8th Result 2023: जल्द ही घोषित होंगे पंजाब बोर्ड आठवीं की परीक्षाओं के नतीजे, मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Mon, 24 Apr 2023 09:49 AM (IST)

    PSEB 8th Result 2023 इस साल बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलो में सत्र 2022-23 के दौरान कक्षा 8 में पंजीकृत और 25 फरवरी से 22 मार्च के बीच आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राएं और उनके माता-पिता नतीजों का इंतजार कर रहे है।

    Hero Image
    PSEB 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा।

    PSEB 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 लेकर स्टूडेंट्स-पैरेट्स का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की जानी है, जिसकी प्रतीक्षा इस साल बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलो में सत्र 2022-23 के दौरान कक्षा 8 में पंजीकृत और पीएसईबी द्वारा 25 फरवरी से 22 मार्च 2023 के बीच आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राएं और उनके माता-पिता कर रहे है। बोर्ड द्वारा पीएसईबी 8वीं रिजल्ट 2023 डेट, टाइम का एलान नहीं किया गया है, लेकिन पंजाब बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएसईबी पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा इस सप्ताह के दौरान कभी भी कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड आठवीं मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

    ऐसे में जिन पैरेंट्स के बच्चे इस बार पंजाब बोर्ड कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे जल्द ही अपने बच्चे का पीएसईबी 8वीं रिजल्ट 2023 ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। पीएसईबी द्वारा पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा। पैरेंट्स इस लिंक पर क्लिक करके परीक्षाफल पेज पर जा सकेंगे, जहां पैरेंट्स को अपने बच्चे का रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद परिणाम और विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी पैरेंट्स को डाउनलोड कर लेनी चाहिए।

    PSEB 8th Result 2023: मार्कशीट की हार्डकॉपी स्कूल से मिलेगी

    हालांकि, पैरैंट्स को ध्यान देना चाहिए कि पीएसईबी द्वारा पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 की सॉफ्ट कॉपी को ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराएगा, लेकिन हार्ड कॉपी को स्कूलों के माध्यम से स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराई जानी है। पीएसईबी 8वीं रिजल्ट 2023 की औपचारिक घोषणा के बाद स्टूडेंट्स की मार्कशीट स्कूलों को वितरित करेगा। इसके बाद स्कूलों द्वारा वितरण छात्र-छात्राओं को किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - Punjab Board Class 8 Result 2023: जल्द ही घोषित होंगे पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे