Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Board 5th Result 2025: पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे नतीजे

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 02:25 PM (IST)

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से क्लास 5th के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन 7 से 13 मार्च 2025 तक करवाया गया था। इस वर्ष 5वीं की परीक्षाओं में तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अब इन स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। पीएसईबी की ओर से परिणाम ऑनलाइन माध्यम से pseb.ac.in पर जारी किया जायेगा।

    Hero Image
    Punjab Board 5th Result 2025 इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड से कक्षा 5वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने के बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PSEB की ओर से 5वीं क्लास का रिजल्ट इसी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। नतीजे (PSEB 5th Class Result 2025) ऑनलाइन माध्यम से पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जायेगा। इसके बाद छात्र या उनके माता-पिता वेबसाइट पर मांगी गई डिटेल भरकर रिजल्ट की जांच करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार

    आपको बता दें की इस वर्ष 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इसमें से लड़कियों की संख्या 144653 है वहीं लड़कों की संख्या 161767 है। इन सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है जो कभी भी खत्म होने की उम्मीद है।

    पिछले वर्ष ऐसा रहा था रिजल्ट

    आपको बता दें कि वर्ष 2024 में पंजाब बोर्ड की ओर से रिजल्ट 1 अप्रैल को जारी किया गया था वहीं वर्ष 2023 में 7 अप्रैल को नतीजे जारी किये गए था। पिछले वर्षों में स्टूडेंट्स के पासिंग पर्सेंटेज की डिटेल नीचे टेबल से देख सकते हैं।

    वर्ष 2024 99.8%
    वर्ष 2023 99.69%
    वर्ष 2022 99.62%
    वर्ष 2021 99.76%

     रिजल्ट जारी होते ही इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

    • पंजाब बोर्ड 5th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 5वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद नए पेज पर लॉग इन डिटेल्स (रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ) भरकर सबमिट करें।
    • जानकारी भरते ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

    इन डेट्स में हुई थीं परीक्षाएं

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से इस वर्ष क्लास 5th के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन 7 मार्च से 13 मार्च 2025 तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन करवाया गया और अब रिजल्ट जारी होने की बारी है। रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए छात्रों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

    यह भी पढ़ें- PSEB Class 5, 8 Result 2025: पंजाब बोर्ड पांचवीं और आठवीं क्लास रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, पढ़ें कब होंगे जारी