Move to Jagran APP

PSEB 12th Result 2022 date: पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम पर यह है ताजा अपडेट, जानें कब जारी होंगे रिजल्ट

PSEB 12th Result 2022 date पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड पीएसईबी की ओर से 22 अप्रैल से 23 मई 2022 तक कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। पंजाब राज्य से लगभग 3 लाख छात्र PSEB 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 08:42 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 08:45 AM (IST)
PSEB 12th Result 2022 date: पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम पर यह है ताजा अपडेट, जानें कब जारी होंगे रिजल्ट
PSEB 12th Result 2022 date: पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम पर ताजा अपडेट है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। PSEB 12th Result 2022 date: पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम पर ताजा अपडेट है। संभावना जताई जा रही है कि पंजाब बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट परिणामों की घोषणा करेगा। वहीं अगर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी महीने यानी कि जून के आखिर में 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, पीएसईबी द्वारा पीएसईबी 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा 30 जून तक हो सकती है। वहीं इस संंबंध में मई के महीने में, पंजाब बोर्ड के एक वरिष्ठ बोर्ड अधिकारी ने मीडिया को बताया था कि PSEB 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा जून के अंतिम सप्ताह में की जाएगी।

loksabha election banner

हालांकि स्टूडेंट्स यह बात जान लें कि पंजाब बोर्ड से संबध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, इसलिए आधिकारिक सूचना जारी होने का इंताजर करें और पोर्टल पर विजिट करते रहें। नतीजे जारी होने के बाद पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स pseb.ac.in पर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं।

PSEB 12th Result 2022 date: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

PSEB की आधिकारिक वेबसाइट  pseb.ac.in पर जाएं। अब होमपेज पर PSEB 112वीं के परिणाम 2022 बताने वाले लिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यक लॉग इन जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। लॉग इन डिटेल्स सही से दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसके बाद पंजाब बोर्ड टर्म 2 रिजल्ट 2022 को वेबसाइट से डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

PSEB 12वीं की परीक्षा 22 अप्रैल से हुई थी शुरू

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, पीएसईबी की ओर से 22 अप्रैल से 23 मई, 2022 तक कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। पंजाब राज्य से लगभग 3 लाख छात्र PSEB 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे। वहीं PSEB 10वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें कि दसवीं रिजल्ट 2022 की तारीख भी जल्द ही तय होने की उम्मीद है। पंजाब बोर्ड के पिछले वर्षों के आधार पर ट्रेंड को देखें तो, पीएसईबी 10 वीं का परिणाम 2022 कक्षा 12 वीं के परिणाम के कुछ दिनों बाद जारी किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.