विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला डीनशिप से हुए सस्पेंड, डायरेक्टर ने अभी नहीं दिया इस्तीफा; IIT बॉम्बे ने साझा की डिटेल

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:59 PM (IST)

आईआईटी बॉम्बे की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि अभी डायरेक्टर प्रोफेसर शिरीष केदारे का इस्तीफा नहीं ...और पढ़ें

IIT Bombay

IIT Bombay

HighLights

  1. आईआईटी बॉम्बे ने किया ट्वीट।

  2. अपने पुराने बयान के लिए मांगी माफी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईआईटी बॉम्बे के सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की मौत के बाद से ही छात्र डायरेक्टर और प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। अब इसी मामले को लेकर संस्थान की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है जिसमें बताया गया है कि संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर शिरीष केदारे ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। इससे पहले शाम को प्रोफेसर ने कहा था कि वे इस्तीफा दे देंगे।

प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला डीनशिप से संस्पेंड

IIT बॉम्बे के निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिस प्रोफेसर ने साहिल को फोन के साथ चीटिंग करते हुए पकड़ा था उनको डीनशिप से संस्पेंड से सस्पेंड कर दिया गया है। वर्तमान में वे डीन ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स पद पर तैनात होने के साथ ही परीक्षा निरीक्षक की भूमिका निभा रहे थे।

अपने पुराने बयान को लेकर भी संस्थान ने मांगी माफी

आईआईटी बॉम्बे की ओर से छात्र को लेकर पहले दिए गए बयान को लेकर माफी भी मांगी गई है। पहले संस्थान की ओर से कहा गया था 'आईआईटी बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंव इंजीनियिरंग डिपार्टमेंट के सेकंड ईयर के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। संस्थान की छात्र और उसके करीबी लोगों के प्रति पूरी संवेदना है। इसी दिन परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। उसने एग्जाम के क्वेश्चन पेपर का फोटो लेकर चैटजीपीटी पर सवाल अपलोड करके उसके आंसर्स मांगे थे। छात्र के खिलाफ कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। टीचर्स, फैकल्टी एडवाइजर और डिपार्टमेंट हेड ने भी स्टूडेंट से बात की थी। उसे समझाया था कि इस चीटिंग से उसके एकेडमिक करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके बाद स्टूडेंट अपने हॉस्टल में लौट गया। शाम को अपने कमरे में वह मृत पाया गया। आईआईटी बॉम्बे स्टूडेंट को खोने पर गहरा दुख जताया है। इंस्टीट्यूट स्टूडेंट के परिवार, दोस्त और अन्य सदस्यों की मदद कर रहा है।'

इस बयान को लेकर संस्थान ने कहा है कि अभी तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हुई थी ऐसे में इस पर टिप्पणी करना गलत था उसके लिए संस्थान छात्र के परिवार व दोस्तों से माफी मांगता है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह मामला आईआईटी बॉम्बे का है जहां परीक्षा के दौरान प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला ने साहिल को फोन से चीटिंग करते हुए पकड़ा था। इसके बाद छात्र ने हॉस्टल में जाकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद उसके माता-पिता ने प्रोफेसर पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं और प्रोफेसर पर FIR दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें- पावर सिस्टम और स्मार्ट ग्रिड एक्सपर्ट... IIT बॉम्बे केस के बाद चर्चा में आए प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला कौन?