Move to Jagran APP

OJEE Results 2023: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट घोषित, ojee.nic.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

OJEE Results 2023 ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 8 से 15 मई 2023 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षार्थी नतीजों की राह देख रहे थे। अब नतीजे जारी हो चुके हैं। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyPublished: Fri, 02 Jun 2023 11:44 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 03:47 PM (IST)
OJEE Results 2023: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट घोषित, ojee.nic.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक
OJEE Results 2023: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क। OJEE Results 2023: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। नतीजों का एलान स्किल डेवलपमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट, ओडिशा (Skill Development and Technical Education Department, Odisha) ने आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर किया गया है। एग्जाम देने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

loksabha election banner

OJEE Results 2023: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे परीक्षार्थी 

कुल पंजीकृत छात्र -छात्राएं: 55,979

कुल शामिल हुए छात्र-छात्राएं : 48,815

आवंटित रैंक: 48,783

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 8 से 15 मई 2023 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन B Pharma, B.CAT, इंटीग्रेटेड MBA, MCA, MBA, M TECH, M PHARM, M ARCH, M PLAN लेटरल एडमिशन के लिए B. TECH, B. PHARM में दूसरे वर्ष के पाठ्यक्रमों में किया जाता है। OJEE परिणाम 2023 की जांच करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

OJEE Results 2023: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉले करें ये स्टेप्स 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट ojee.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर OJEE 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा और सबमिट करना होगा।अब आपको OJEE 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप परिणाम को ध्यान से देख सकते हैं और पेज डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: NEET Result 2023: एक समान अंक आने पर कैसे तय होगी रैंक, नीट रिजल्ट से पहले समझिए क्या है टाई ब्रेकिंग पॉलिसी

यह भी पढ़ें: ऐसे बन सकते हैं Railway में Station Master, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: IAS Success Story: उत्तराखंड के अर्पित ने स्कूल में ही तय किया था बनना है IAS, 20वीं रैंक लाकर पूरा किया सपना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.