विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OFB Recruitment 2020: 10 वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में निकली ढेरों वैकेंसी

By Pooja SinghEdited By:
Published: Fri, 03 Jan 2020 03:27 PM (IST)

OFB Recruitment 2020 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (Ordnance Factory Board) ने 6060 पदों के लिए नौकरियां निकाली है।

OFB Recruitment 2020: 10 वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में निकली ढेरों वैकेंसी
OFB Recruitment 2020: 10 वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में निकली ढेरों वैकेंसी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। OFB Recruitment 2020: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (Ordnance Factory Board) ने 6060 पदों के लिए नौकरियां निकाली है। बोर्ड ऑफिशियल तौर पर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह मौका 10 वीं और आइटीआइ पास अभ्यर्थी के लिए सुनहरा मौका है। इन पदों के लिए यह दोनों अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए 9 फरवरी 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं।

आइआइटी और नॉन आइटीआइ पदों पर नियुक्तियां

इस भर्ती प्रकिया में कम से कम 3847 आइआइटी और 2219 नॉन आइटीआइ पदों पर नियुक्ति होगी। चयनित अभ्यर्थियों कि नियुक्ति मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए होगी।

जरूरी सूचना

इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 10 जनवरी 2020 से शुरू होगी। वहीं फार्म भरने की अंतिम तारीख 9 फरवरी 2020 है।

शैक्षिक योग्यता

आइटीआइ ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त संस्थान से ट्रेड में आइटीआइ किया हो।

नॉन आइटीआइ अप्रेंटिस के लिए

इच्छुक उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा में 50 फीसद अंक प्राप्त किए हो। इसके साथ ही गणित और विज्ञान विषय में 40 अंक प्राप्त किए हो।

उम्र सीमा

इच्छुक उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष से 24 साल होनी चाहिए।  वहीं अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को 3 वर्ष की छूट की गई है।

परीक्षा शुल्क

एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला / ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए के लिए आवेदन शुल्क शून्य है जबकि अन्य लोगों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।

चयन प्रकिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षिक अंकों के आधार पर होगा। वहीं आइटीआइ और नानआइटीआइ के लिए अलग-अलग लिस्ट बनाई गई है। मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

कैसे करें आवदेन

इच्छुक उम्मीदवार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।