Odisha +2 Result 2019 CHSE: 12 वीं साइंस का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी, orissaresults.nic.in पर करें चेक
Odisha +2 Result 2019 CHSE ओडिशा 12 वीं के साइंस का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों ने आखिरकार राहत की सांस ली है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। Odisha +2 Result 2019 CHSE सभी आशंकाओं को समाप्त करते हुए ओडिशा 12 वीं के साइंस का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। परीक्षा में 95096 छात्रों ने हिस्सा लिया था। 73,211 छात्र परीक्षा में पास घोषित किए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। जहां सांइस स्ट्रीम में 75.02% लड़कियां पास हुईं हैं , वहीं 70.4% लड़के पास हुए हैं। इस वर्ष रिजल्ट पिछले रिजल्ट 76.98% से गिरकर 72.33% हो गया है। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, ओडिशा इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया गया है।
ओडिशा 12 वीं के साइंस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों ने आखिरकार राहत की सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2019 के साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा सोमवार दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइटों orrisaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर की गई।
12 वीं साइंस की परीक्षा 7 से 30 मार्च, 2019 के बीच हुई थी। पिछले साल ओडिशा साइंस के रिजल्ट की घोषणा 19 मई को हुई थी और कुल पास प्रतिशत 76. 98% रहा। इस चक्रवात फणि के कारण के कापियों के मूल्यांकन प्रक्रिया बाधित हुई और इस कारण रिजल्ट भी देरी से जारी हो रहा है।
ओडिशा बोर्ड के 12 वीं साइंस रिजल्ट 2019 को कैसे करें चेक
CHSE ने ओडिशा बोर्ड क्लास 12 के 2019 के साइंस रिजल्ट को आज ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। छात्रों के लिए रिजल्ट जांच की प्रक्रिया आसान होगी। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवार अपने ओडिशा के 12 वीं के साइंस के रिजल्ट की जांच करने के लिए प्रक्रिया से अवगत हैं, जो नीचे दिया गया है।
-आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in जाएं।
-होमपेज पर “+2 Instant Examination Result (Arts/Science/Commerce/Vocational)-2019” के लिंक पर क्लिक करें।
-आप अपना रोल और रजिस्ट्रेशन नंबर को भरें।
-सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
-ओडिशा क्लास 12 के साइंस रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
रिजल्ट के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के नाम, रोल नंबर, कुल अंकों में से प्राप्त अंक और योग्यता की स्थिति शामिल होगी। क्लास 12 के साइंस के रिजल्ट की ओरिजनल मार्क्सशीट छात्र के स्कूल या संस्थान से मिलेगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप