Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NTA NEET UG 2023 Result: कब तक आ सकता है नीट यूजी रिजल्ट? यहां से पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 07:05 AM (IST)

    NTA NEET UG 2023 Result नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा जहां से अभ्यर्थी मांगी गयी डिटेल भरकर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

    Hero Image
    NTA NEET UG 2023 Result: जल्द जारी होगा नीट युगी रिजल्ट।

    NTA NEET UG 2023 Result: नीट यूजी 2023 एग्जाम में इस वर्ष 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इन सभी को अपने रिजल्ट जारी होने के बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनटीए की ओर जल्द ही नीट यूजी का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इसके पहले एनटीए की ओर से आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है और इस पर आपत्तियां भी ली जा चुकी हैं। स्टूडेंट्स की ओर से दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद अब अगले कुछ दिनों में नीट यूजी रिजल्ट 2023 भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NTA NEET UG Result: कब तक आ सकता है रिजल्ट?

    आपको बता दें कि नीट यूजी 2023 की परीक्षा का आयोजन देशभर में 7 मई को किया गया था लेकिन मणिपुर में इस एग्जाम का आयोजन 6 जून को किया गया था। मणिपुर में एग्जाम लेट होने के चलते रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट इस सप्ताह या अगले सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि एनटीए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी। उम्मीदवार ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें।

    NTA NEET UG Result 2023: ऐसे प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट

    एनटीए नीट रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। रिजल्ट की घोषणा के बाद वेबसाइट के होम पेज पर एनटीए नीट रिजल्ट 2023 लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। अब स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं और डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।