विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET Answer Key 2022: नीट यूजी आंसर-की जारी, इन लिंक से करें डाउनलोड, 2 सितंबर तक कराएं आपत्ति दर्ज

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 07:57 AM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2022 07:43 PM (IST)

NEET Answer Key 2022 निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन की देरी के बाद एनटीए नीट यूजी 2022 आंसर-की आज 31 ...और पढ़ें

नीट यूजी आंसर-की 2022 को लेकर 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार हुआ समाप्त।
नीट यूजी आंसर-की 2022 को लेकर 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार हुआ समाप्त।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET Answer Key 2022: नीट यूजी आंसर-की 2022 को लेकर 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार आज, 31 अगस्त 2022 को समाप्त हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा के 17 जुलाई 2022 को आयोजन के 45 दिन बाद प्रोविजिनल नीट यूजी आंसर-की आज जारी कर दिए हैं। साथ ही, एजेंसी ने नीट यूजी आंसर-की 2022 डाउनलोड लिंक को परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। इसके अतिरिक्त, एनटीए ने उम्मीदवारों की ओएमआर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी जारी कर दिए हैं।  ऐसे में परीक्षा में सम्मिलित 18 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET Answer Key 2022: उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और OMR भी करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि एनटीए नीट यूजी आंसर-की 2022 के साथ ही साथ परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवारों के रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स की शीट और उनके ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी को भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए हैं। इन सभी को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल, neet.nta.nic.in पर एक्टिव होने वाले लिंक पर क्लिक करें और फिर नये फेज पर अपना अप्लीकेशन नंबर, जन्म-तिथि व अन्य विवरण भरकर सबमिट करें। इस प्रकॉर लॉग-इन के बाद अनौपचारिक उत्तर कुंजी, ओएमआर शीट और मार्क किए गए उत्तरों की शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET Answer Key 2022: आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका

उम्मीदवार एनटीए द्वारा जारी की गई प्रोविजिनल नीट यूजी आंसर-की 2022 या उनके अपने रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स को लेकर अपनी आपत्तियां, यदि कोई होती हैं, परीक्षा पोर्टल पर लॉग-इन करके दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जो कि आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के लिए अलग-अलग होगा। एनटीए ने आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2022 (रात 11.50 बजे) तक निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें - NEET (UG) 2022 Answer Key: नीट आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज करने के लिए NTA लेगा शुल्क

बता दें कि एनटीए उम्मीदवारों से प्राप्त हुई नीट यूजी आंसर-की 2022 पर आपत्तियों को सम्बन्धित विषयों के विशेषज्ञों से जांच कराएगा। इसके बाद नीट यूजी फाइनल आंसर-की 2022 जारी किए जाएंगे। साथ ही, एनटीए नीट यूजी रिजल्ट 2022 की घोषणा कर देगा, जिसके लिए एजेंसी ने 7 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।