LIVE NEET UG 2024: इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं कर पाएंगे नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन, जानें अन्य बड़ी अपडेट
एनटीए ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2024) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ NTA ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए सूचना बुलेटिन, पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न सहित अन्य अहम डिटेल भी रिलीज की है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमबीबीएस और बीडीएस सहित अन्य बैचलर प्रोगाम में दाखिले की राह देख रहे देश भर के स्टूडेंट्स क इंतजार आज खत्म हो गया है। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 09 फरवरी, 2024 से शुरू हो गई है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- यूजी के लिए उम्मीदवार 09 मार्च, 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।
नीट यूजी परीक्षा के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो के साथ 12वीं पास करने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च, 2024 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नीट यूजी परीक्षा का फॉर्म बिना शुल्क के स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए कैंडिडेट् रजिस्ट्रेशन प्रक्रिय पूरी करने के बाद निर्धारित फीस जमा कर दें।
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - https://neet.ntaonline.in पर जाना होगा। होमपेज पर, NEET UG 2024 पंजीकरण लिंक का चयन करें। नए पंजीकरण के लिए विकल्प चुनें और नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल पते सहित व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें। एक बार पंजीकृत होने के बाद, दिए गए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें। आवेदन पत्र भरें। इसे आवश्यक शुल्क के साथ जमा करें। भविष्य में उपयोग के लिए पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजे 14 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर घोषित होंगे।
NEET UG 2024 परीक्षा का आयोजन पूरे देश में 5 मई, 2024 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
नीट यूजी परीक्षा फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले वर्ष ही इस साल भी फीस निर्धारित की गई है।
नीट यूजी परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट 09 मार्च 2024 है। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया बीते दिन यानी कि 09 फरवरी, 2024 से शुरू हुई थी।
उम्मीदवार की लेटेस्ट पासपोर्ट आकार की स्कैन की गई इमेज, हस्ताक्षर, बाएं और दाएं हाथ की उंगलियां और अंगूठे का निशान, श्रेणी प्रमाणपत्र (अगर लागू हो), पते का प्रमाण (वर्तमान और स्थायी पता), 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, प्रमाण पत्र सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।
नीट यूजी परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक है। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा शहरों की संख्या 499 से बढ़ाकर 554 कर दी है। अब बढ़े हुए सेंटर पर एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा।
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले जनरल /एनआरआई उम्मीदवारों को 1700 रुपये और जनरल,EWS/ ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को 1600 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा, एससी /एसटी/पीडब्लूडी/थर्ड जेंडर के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये फीस देनी होगी।
लंबे इंतजार के बाद फाइनली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2024) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनटीए की ओर से जारी सूचना के मुताबिक कैंडिडेट्स 9 मार्च, 2024 तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
नीट यूजी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। कैंडिडेट्स चाहें तो क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। फीस जमा करने के बाद ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा।
नीट यूजी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर अप्लााई कर पाएंगे।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू किए जा सकते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स इस परीक्षा के आधिकारिक पोर्टल, neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2024 का आयोजन 5 मई 2024 को किए जाने की घोषणा की है।
NTA द्वारा देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक नीट यूजी का आयोजन विभिन्न शहरों में बनाए जाने वाले हजारों परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। पिछले वर्ष की परीक्षा के लिए 499 शहरों में कुल 4,097 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 में देश भर से लाखों स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। पिछले वर्ष इस परीक्षा के लिए 20 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से पंजीकरण किया था।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2024 का आयोजन मई के पहले सप्ताह किए जाने की घोषणा की गई है।
नीट यूजी 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। ये भाषाएं हैं- अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी और उर्दू सहित अन्य शामिल हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी एक अपडेट के अनुसार नीट यूजी प्रवेश परीक्षा विभिन्न मेडिकल कोर्सेस में दाखिले के लिए एक क्वालिफाईंग एग्जाम है, जिसका आयोजन वर्ष 2020 से हर साल किया जा रहा है।
नीट यूजी 2024 प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार मेडिकल और डेंटल यूजी कोर्सेस (MBBS व BDS) के साथ-साथ तमाम आयुष कालेजों में यूजी कोर्सेस (BAMS, BHMS, BUMS, BYNS, आदि) में इस साल दाखिला ले सकेंगे।
नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस आधिकारिक परीक्षा पोर्टल, neet.nta.nic.in पर शुरू कि जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स इस पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
नीट यूजी 2024 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए, जबकि NTA द्वारा अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है।
यह भी पढे़ं - कम से कम 17 वर्ष की आयु वाले ही कर पाएंगे NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन, आवेदन आज से संभव
मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार लाखों उम्मीदवारों को है। यह इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है।
जेपीजी मोड में लेटेस्ट पासपोर्ट आकार की फोटो, जेपीजी प्रारूप में पोस्ट कार्ड आकार की फोटो (4"X6"), जेपीजी प्रारूप में सिग्नेचर-बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (बाएं हाथ के अंगूठे के अनुपलब्ध होने की किसी भी स्थिति में, दाएं हाथ के अंगूठे के निशान का उपयोग किया जा सकता है)। यह भी पढ़ें- नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने में इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत, आवेदन जल्द होंगे शुरू
नीट यूजी परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफकेशन आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी होगा। सूचना जारी होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
