Move to Jagran APP

NEET SS 2022 Counseling: नीट एसएस राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा घोषित, mcc.nic.in पर कर पाएंगे चेक

NEET SS 2022 Counseling Round 1 Result जारी शेड्यूल के अनुसार जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 काउंसलिंग में सीटें आवंटित की गई हैं वे 2 से 7 दिसंबर 2022 के बीच आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 01 Dec 2022 11:28 AM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 11:34 AM (IST)
NEET SS 2022 Counseling: नीट एसएस राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा घोषित, mcc.nic.in पर कर पाएंगे चेक
नीट एसएस 2022 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जारी होगा।

एजुकेशन डेस्क। NEET SS 2022 Counseling Round 1 Result : नीट एसएस 2022 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जारी होगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी कि एमसीसी (MCC) NEET SS 2022 Counseling Round 1 Result के नतीजे आज ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर रिलीज करेगा। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार है, वे परिणाम की घोषणा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जांच कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी, जिसके बाद नतीजे प्रदर्शित हो जाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको भी फॉलो किया जा सकता है। 

loksabha election banner

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

जारी शेड्यूल के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 काउंसलिंग में सीटें आवंटित की गई हैं, वे 2 से 7 दिसंबर, 2022 के बीच आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट कर सकते हैं।  कॉलेजों को रिपोर्ट करने वाले छात्रों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज ले जाने की आवश्यकता है। इन दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है। 

नीट एसएस 2022 अलॉटमेंट लेटर

नीट एसएस 2022 एडमिट कार्ड

नीट एसएस 2022 स्कोरकार्ड

एमबीबीएस डिग्री प्रमाण पत्र

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)/एनबीई/स्टेट मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी स्थायी/प्रोविजनल पंजीकरण प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाणपत्र

आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या आधार कार्ड

Steps to NEET SS 2022 Round 1 Allotment List: नीट एसएस 2022 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के नतीजे देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

नीट एसएस 2022 काउंसलिंग राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर जाएं। इसके बाद,नीट एसएस 2022 राउंड 1 काउंसलिंग अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, आवंटन परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा। अब आगे के संदर्भ के लिए नीट एसएस 2022 राउंड 1 आवंटन डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

इसके अलावा, एमसीसी ने मॉप-अप राउंड के लिए NRI योग्य उम्मीदवारों की सूची भी प्रदर्शित की गई है। कैंडिडेट्स पोर्टल से डाउनलोड कर सकत हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.