विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी राउंड-1 काउंसिलिंग 12 अक्टूबर से होगी स्टार्ट, देखें पूरा शेड्यूल

Published: Wed, 07 Oct 2026 06:42 PM (GMT+05:30)

नीट पीजी काउंसिलिंग के लिए डेट्स का एलान कर दिया गया है। पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से स्टार्ट कर दिए जायेंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एमसीसी ने नीट पीजी काउंसिलिंग शेड्यूल किया जारी।

  2. 4 राउंड में पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी काउंसिलिंग 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। एमसीसी की ओर से साझा की गई नोटिफिकेशन के अनुसार काउंसिलिंग कुल 4 चरणों में पूरी की जाएगी। राउंड 1 के लिए काउंसिलिंग 12 अक्टूबर से स्टार्ट हो जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी तय तिथियों में रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग कर सकेंगे।

कहां कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंतर्गत पोर्टल mcc.nic.in/pg-medical-counselling/ पर जाकर किया जा सकता है। काउंसिलिंग के जरिये उम्मीदवार एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा कोर्स, पोस्ट- एमबीबीएस डीएनबी प्रोग्राम और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

राउंड 1 काउंसिलिंग शेड्यूल

राउंड 1 कार्यक्रम तिथियां
संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 10 से 12 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन एवं पेमेंट की तिथि 12 से 21 अक्टूबर 2026
च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग 13 से 22 अक्टूबर 2026
प्रॉसेसिंग ऑफ सीट अलॉटमेंट 22 से 23 अक्टूबर 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 24 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट/ ज्वाइनिंग की डेट 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026
उम्मीदवारों का सत्यापन संस्थानों द्वारा डेटा MCC के साथ डेटा साझा करना 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026

NEET PG Counselling 2026 schedule PDF

neet pg Counselling 2026 round 2

neet pg Counselling 2026 round 3

neet pg Counselling 2026 stray round

4 चरणों में पूरी होगी काउंसिलिंग

पहले चरण की काउंसिलिंग संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की काउंसिलिंग 6 नवंबर से लेकर 24 नवंबर 2026 तक, तीसरे चरण की काउंसिलिंग 25 नवंबर से 14 नवंबर 2026 और ONLINE STRAY VACANCY ROUND की काउंसिलिंग 15 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। क्लासेज 20 नवंबर 2026 से प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें- 59 की उम्र में सरकारी शिक्षक बने विजय कुमार शर्मा, 27 वर्षों में 6 बार TGT और 4 बार PGT परीक्षा कर चुके पास