NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी होने की उम्मीद, 30 सितंबर को घोषित होंगे नतीजे
एनबीईएमएस की ओर से NEET PG Answer Key 2026 कभी भी जारी की जा सकती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये 30 सितंबर तक अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

NEET PG Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
जल्द जारी होगी आंसर-की।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनाशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से NEET PG Answer Key 2026 की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी री-एग्जाम में भाग लिया था। उन उम्मीदवारों को आंसर-की जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी री-एग्जाम का आयोजन 30 अगस्त और जयपुर के परीक्षा केंद्रों में 03 सितंबर को किया गया था। इसके साथ ही आंसर-की जारी होने के बाद NEET PG Result 2026 की घोषणा भी बहुत जल्द की जाएगी।
इस दिन जारी होगा रिजल्ट
एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट 30 सितंबर तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर NEET-PG 2026 सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद NEET PG Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर पीडीएप फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब जारी होगा स्कोरकार्ड
