NEET PG 2021 Admit Card: नीट पीजी के लिए 12 अप्रैल को nbe.edu.in पर जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
NEET PG 2021 Admit Card परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकेंगे।नीट पीजी 2021 के परिणाम की घोषणा 31 मई 2021 को की जाएगी।
NEET PG 2021 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा नीट पीजी 2021 (NEET PG 2021) का आयोजन 18 अप्रैल, 2021 को किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट, nbe.edu.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकेंगे। नीट पीजी 2021 के परिणाम की घोषणा 31 मई, 2021 को की जाएगी।
इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
नीट पीजी 2021 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, nbe.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध NEET PG 2021 लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां उपलब्ध नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपना लॉगइन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसमें दिए गए विवरण को चेक करें। आगे उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
बता दें कि नीट पीजी 2021 के लिए 23 फरवरी, 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इसी दिन से शुरू की गई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 थी। नीट पीजी के लिए वैसे उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए थे, जिन्होंने एमसीआई द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की हो।
गौरतलब है कि नीट पीजी 2021 का आयोजन 18 अप्रैल को एक शिफ्ट में किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा निगेटिव मार्किंग आधारित होगी। अधिक जानकारी के लिए, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन्फॉर्मेशन बुलेटिन चेक कर सकते हैं।