NDA Admit Card 2026: यूपीएससी एनडीए एनए-2 एडमिट कार्ड इस डेट को होंगे उपलब्ध, 13 सितंबर को होगा एग्जाम
यूपीएससी द्वारा एनडीए-एनए 2 एडमिट कार्ड 6 सितंबर के बाद कभी भी जारी कर दिए जायेंगे। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा।

UPSC NDA NA 2 admit cards
HighLights
एनडीए-एनए 2 एडमिट कार्ड जल्द होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
13 सितंबर को 2 शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी (NDA & NA 2) 2026 का आयोजन 13 सितंबर को करवाया जाएगा। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो जायेगा। यूपीएससी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवेश पत्र एग्जाम डेट से 1 वीक पहले वर्किंग डेज में जारी होंगे।
ऐसे में उम्मीद है कि 6 सितंबर के बाद NDA NA 2 admit card कभी भी जारी कर दिए जायेंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे।
परीक्षा शिफ्ट एवं टाइमिंग
यूपीएससी द्वारा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट में मैथमेटिक्स विषय के लिए एग्जाम होगा जिसके लिए टाइमिंग सुबह 10 से लेकर दोपहर 12:30 तक रहेगी। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट में जनरल एबिलिटी टेस्ट विषय की परीक्षा आयोजित होगी जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 2 से 4:30 बजे तक रहेगी।
एडमिट कार्ड जारी होने पर इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
- एनडीए एनए 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
- जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा पैटर्न
एनडीए एनए परीक्षा में दो पेपर होंगे। Mathematics पेपर 300 अंकों के लिए होगा वहीं General Ability Test पेपर 600 अंकों के लिए होगा। दोनों को मिलाकर कुल 900 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा SSB Test/Interview के लिए 900 अंक अलग से तय हैं। परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 (0.33%) अंक की कटौती की जाएगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से National Defence Academy के अंतर्गत Army के लिए 208 और नेवी के लिए 42 पद रिक्त हैं। Air Force में (i) Flying के लिए 92, (ii) Ground Duties (Tech) के लिए 18 और (iii) Ground Duties (Non-Tech) के लिए 10 पद आरक्षित हैं। Naval Academy (10+2 Cadet Entry Scheme) के अंतर्गत कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी।
