2020 CBSE Board Exams Guidelines : परीक्षा के दौरान आपको किन बातों का रखना है ध्यान, पढ़ें- पूरी स्टोरी
2020 CBSE Board Exams Guidelines छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र में एक पारदर्शी शीशी में हैंड सेनिटाइजर ले जाना अनिवार्य होगा।
नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। 2020 CBSE Board Exams Guidelines : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीटर पर डेटशीट साझा की और साथ ही सभी परीक्षार्थियों को आगामी परीक्षाओं की शुभकामनाएं दी। ये परीक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगीं। आइये जानते हैं कि परीक्षा हॉल में क्या ले जाना है अनिवार्य और किन चीजों से पूरी तरह बचना है।
सैनिटाइजर लेना होगा अनिवार्य
जारी निर्देशों के मुताबिक, छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र में एक पारदर्शी शीशी में हैंड सेनिटाइजर ले जाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित भी किया जा सकता है।
मास्क लगाना होगा जरूरी
छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र में हर हाल में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मास्क उपलब्ध नहीं हो तो मुंह और नाक को कपड़े से ढंककर परीक्षा केंद्र में आना होगा।
फीजिकल डिस्टेंसिंग का रखना होगा ध्यान
परीक्षा हाल में सीबीएसई की व्यवस्था के मुताबिक, दो छात्रों के बीच पर्याप्त दूरी होगी। इस दौरान सभी छात्रों को फीजिकल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा।
बीमार छात्र को नहीं मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्र में बीमार छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। यह मां-बाप की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और स्वस्थ होने पर ही परीक्षा के लिए लाएं।
जानिए- परीक्षा का पूरा शेड्यूल
कक्षा 10वीं-
- 1 जुलाई : सोशल साइंस
- 2 जुलाई : साइंस थ्योरी, साइंस (बिना प्रयोग परीक्षा के)
- 10 जुलाई : हिंदी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी
- 15 जुलाई : अंग्रेजी कम्यूनिकेटिव, अंग्रेजी भाषा व साहित्य
कक्षा 12वीं
- 1 जुलाई : होम साइंस - अखिल भारतीय स्तर पर
- 2 जुलाई : हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर - अखिल भारतीय स्तर पर
- 3 जुलाई : फिजिक्स - उत्तर-पूर्वी दिल्ली
- 4 जुलाई: अकाउंटेंसी - उत्तर-पूर्वी दिल्ली
- 6 जुलाई : केमेस्ट्री- उत्तर-पूर्वी दिल्ली
- 7 जुलाई : इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल (न्यू), कंप्यूटर साइंस (न्यू), इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल (ओल्ड), कंप्यूटर साइंस (ओल्ड), इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी - ऑल इंडिया
- 8 जुलाई : अंग्रेजी इलेक्टिव (एन), अंग्रेजी इलेक्टिव (सी), अंग्रेजी कोर - उत्तर पूर्वी दिल्ली
- 9 जुलाई: बिजनेस स्टडीज - अखिल भारतीय स्तर पर
- 10 जुलाई: बॉयोटेक्नोलॉजी- अखिल भारतीय स्तर पर
- 11 जुलाई- भूगोल : अखिल भारतीय स्तर पर
- 13 जुलाई: समाज शास्त्र - अखिल भारतीय स्तर पर
- 14 जुलाई : पॉलीटिकल साइंस- उत्तर-पूर्वी दिल्ली
- 15 जुलाई :गणित, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, बायोलॉजी- उत्तर-पूर्वी दिल्ली