यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana & Delhi School Reopen News: दिल्ली में स्कूलों को खोलने का सुझाव, हरियाणा में कक्षा 4/5 के लिए 1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल
Haryana Delhi School Reopen News दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने 25 अगस्त को राजधानी के स्कूलों को खोलने को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Haryana & Delhi School Reopen News: राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को खोलने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बुधवार, 25 अगस्त 2021 को राजधानी के स्कूलों को खोलने को ले अपने सुझावों को दिल्ली सरकार को सौंप दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अपडेट के अनुसार विशेषज्ञ समिति ने दिल्ली में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोले जाने की सिफारिश की है। समिति के पैनल ने सुझाव दिया है कि सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोले जा सकते हैं लेकिन पहले चरण में सीनियर कक्षाओं (जैसे – 9वीं से 12वीं तक) के छात्रों को बुलाया जाना चाहिए, उसके बाद मध्यम वर्ग के छात्रों और फिर प्राथमिक कक्षाओं में छात्रों को बुलाया जाना चाहिए। दूसरी तरफ, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कल ही पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विशेषज्ञ समिति के सुझावों पर विचार किया जाएगा लेकिन स्टूडेंट्स की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। बता दें कि दिल्ली के स्कूलों में फिलहाल 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को ही दाखिले या बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े कार्यों के लिए अपने पैरेंट्स की सहमति से जाने की छूट है।
हरियाणा
दूसरी तरफ, हरियाणा सरकार ने राज्य में कक्षा 4 और 5 के लिए स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों को फिर से खोले जाने की छूट दे दी है। राज्य के स्कूलों को चौथी एवं पांचवीं कक्षाओं के लिए 1 सितंबर, 2021 से फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है। स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा COVID-19 मामलों की संख्या में गिरावट के बाद लिया गया है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने पहले ही 12 जुलाई, 2021 से कक्षा 9 से 12 के लिए फिजिकल क्लासेस फिर से शुरू कर दी हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवल पाल ने बताया कि स्कूल को COVID-19 प्रोटोकॉल के साथ कक्षा 4 और 5 के लिए फिर से क्लास आयोजित किये जाएंगे। वहीं, छात्रों को उनके माता-पिता की पूर्व सहमति से ही स्कूलों में जाने की अनुमति दी जाएगी और उन्हें इसके लिए एक सहमति फॉर्म जमा करना होगा।
