विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DU admission: आए रिकॉर्डतोड़ आवेदन, पहली पसंद इंग्लिश ऑनर्स

By Jp YadavEdited By: Jp Yadav
Published: Mon, 06 Jun 2016 10:19 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2016 03:02 PM (IST)

एक जून से शुरू हुई दिल्ली विश्वविद्याल (डीयू) में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में रिकॉर्ड तोड़ छात्र आवेदन कर रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। एक जून से शुरू हुई दिल्ली विश्वविद्याल (डीयू) में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में रिकॉर्ड तोड़ छात्र आवेदन कर रहे हैं। डीयू से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 6 बजे तक डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
इतना ही नहीं, 65 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने डीयू में आवेदन के लिए फीस का भुगतान भी कर दिया। डीयू के रजिस्ट्रार से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे तक कुल 1,54,026 छात्र छात्रओं ने डीयू के यूजी पोर्टल पर आवेदन किया। इसमें से 68,316 छात्र छात्रओं ने आवेदन फार्म भरकर शुल्क का भुगतान भी कर दिया।
आवेदन करने वाले छात्रों में सबसे अधिक दिल्ली के हैं, जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश, तीसरे पर बिहार तथा चौथे स्थान पर हरियाणा के छात्र हैं।
दिलचस्प यह है कि आवेदन करने वालों छात्रों की पहली पसंद बीए इंग्लिश ऑनर्स है। इस विषय में सबसे अधिक छात्रों ने आवेदन किया है, जबकि दूसरा कोर्स बीए एवं तीसरा बीकॉम और चौथा कोर्स बीए ऑनर्स पोलिटिकल साइंस है। प्रमुख चार विषयों में अब तक विज्ञान का कोई विषय नहीं है।