विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NATA Exam 2023: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर एग्जाम डेट हुई रिवाइज्ड, अब इस तारीख को होगा एग्जाम

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 18 Mar 2023 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2023 11:54 AM (IST)

NATA Exam 2023 जारी शेड्यूल के मुताबिक NATA सेकेंड परीक्षा 28 मई 2023 और एनएटीए की तीसरी परीक्षा 9 जुलाई ...और पढ़ें

NATA Exam 2023: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर एग्जाम डेट रिवाइज्ड हो गई है।
NATA Exam 2023: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर एग्जाम डेट रिवाइज्ड हो गई है।

एजुकेशन डेस्क। NATA Exam 2023: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर एग्जाम डेट ( National Aptitude Test in Architecture 2023 examination) रिवाइज्ड हो गई है। अब यह परीक्षा 21 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। पहले NATA 22 अप्रैल, 2023 को होना था लेकिन अब से रीशेड्यूल्ड कर दिया है। इस संबंध में काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (Council of Architecture, CoA) ने आधिकारिक घोषणा की है। इसके मुताबिक, पहले परीक्षा 22 अप्रैल को आयोजित की जानी थी, लेकिन सार्वजनिक अवकाश के कारण CoA ने 21 अप्रैल, 2023 को परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। वहीं, इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही एक्टिव किया जाएगा।

नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर रिवाइज्ड एग्जाम डेट के संबंध में नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आधिकारिक शेड्यूल पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट www.nata.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक NATA सेकेंड परीक्षा 28 मई, 2023 और एनएटीए की तीसरी परीक्षा 9 जुलाई, 2023 को आयोजित की जाएगी। तीनों परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। सत्र 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं, सत्र 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। 

ये है परीक्षा का पैटर्न

नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में इसमें 125 प्रश्न शामिल होंगे और इसमें 1, 2 और 3 अंक होंगे। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न, बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। पेपर का माध्यम अंग्रेजी भाषा होगा, जबकि कुछ क्षेत्रीय भाषा में भी हो सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन की जांच करनी होगी।