NABARD Grade A Mains Exam Date 2022: 29 अक्टूबर को होगी ग्रेड ए मेंस परीक्षा, चेक करें अपडेट
NABARD Grade A Mains Exam Date 2022 नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की ओर से ग्रेड ए मेंस परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना है। NABARD ने परीक्षा की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दी है।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NABARD Grade A Mains Exam Date 2022: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ग्रेड A RDBS ऑफिसर मेंस परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, यह एग्जाम इसी महीने में 29 अक्टूबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा। NABARD ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया था। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए पात्र हैं, वे इससे जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर nabard.org पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के माध्यम से भी नाबार्ड ग्रेड ए मेन्स परीक्षा तिथि 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
NABARD Grade A Mains Exam Date 2022: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ग्रेड ए मेंस परीक्षा तिथि जांचने के लिए इन स्टेप्स को करें फाॅलो
कैंडिडेट्स सबसे पहले नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। nabard.org। इसके बाद, फिर होम पेज पर 'कैरियर' सेक्शन पर दिए गए लिंक-रिक्रूटमेंट ऑफ ग्रेड ए (आरडीबीएस) ऑफिसर्स - 2022 डेट ऑफ मेन्स परीक्षा पर क्लिक करें। आपको नाबार्ड सहायक प्रबंधक मुख्य परीक्षा तिथि 2022 की पीडीएफ एक नई विंडो में मिल जाएगी। अब नाबार्ड सहायक प्रबंधक मेन्स परीक्षा तिथि 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सहेजें।
इन पदों पर निकाली है वैकेंसी
हाल ही में NABARD ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अक्टूबर, 2022 है। यह भर्ती अभियान कुल 177 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इनमें 173 पद डेवलपमेंट असिस्टेंट के हैं। वहीं ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।