Mumbai FYJC Second Merit List: दाखिले के लिए दूसरी लिस्ट, mumbai.11thadmission.net पर ऐसे करें चेक
Mumbai FYJC Second Merit List मुंबई फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (FYJC) में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट की घोषणा mumbai.11thadmission.net पर कर दी गई है।
मुंबई, जेएनएन। Mumbai FYJC Second Merit List: मुंबई फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (FYJC) में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट की घोषणा 22 जुलाई, 2019 को कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज के लिए अप्लाई किया था वो स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट mumbai.11thadmission.net पर जाकर FYJC 2nd merit list 2019 चेक कर सकते हैं।
Mumbai first year junior college (FYJC) ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mumbai.11thadmission.net/ पर विजिट करें।
- अब 'centralized cut off Round 2' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब सॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों की लिस्ट की पीडीएफ फाइल पेज पर ओपन होगी।
- इसमें अपना नाम मेरिट लिस्ट में ढूंढें।
- अब लिस्ट को डाउनलोड कर लें या भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।
FYJC के 2019-20 सत्र में दाखिले के लिए इस साल 1 लाख 85 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। FYJC में दाखिला सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस के जरिए दिया जाएगा। फर्स्ट कट-ऑफ के बाद मुंबई मेट्रोपोलिटन रिजन के कॉलेजों में 1.34 लाख छात्रों को दाखिला मिलेगा। हालांकि अब तक केवल 61,645 छात्रों अपना एडमिशन कंफर्म किया है।
Mumbai FYJC 2nd merit list 2019: सीटों से जुड़ी जरूरी जानकारी
आर्ट्स के लिए यहां 37,071 सीटें हैं वहीं कॉमर्स की 1,74,046 उपलब्ध हैं। साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए 1,02,409 सीटें हैं जबकि वोकेशनल कोर्सेज के लिए 5,660 सीटें उपलब्ध हैं।
तीसरी मेरिट लिस्ट 1 अगस्त, 2019 को रिलीज की जाएगी जबकि स्पेशल मेरिट लिस्ट 9 अगस्त, 2019 को जारी की जाएगी। इस साल मुंबई मेट्रोपोलिटन रिजन के 98 कॉलेजों के पास साइंस के लिए 5 प्रतिशत, आर्ट्स और कॉमर्स के लिए 8 प्रतिशत एक्स्ट्रा सीट्स हैं।