विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश बोर्ड 10th 12th में फेल छात्रों के पास उत्तीर्ण होने का मौका, रुक जाना नहीं एग्जाम के लिए 22 मई तक कर सकते हैं अप्लाई

Published: Sun, 18 May 2025 12:57 PM (IST)Updated: Sun, 18 May 2025 12:58 PM (IST)

MPSOS की ओर से रुक जाना नहीं जून 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई तक जारी रहेगी। ऐसे में ...और पढ़ें

MPSOS रुक जाना नहीं के लिए 22 मई तक आवेदन का मौका।
MPSOS रुक जाना नहीं के लिए 22 मई तक आवेदन का मौका।

HighLights

  1. एमपी बोर्ड 10th 12th में फेल स्टूडेंट्स 22 मई तक कर सकते हैं आवेदन।
  2. 2 जून से रुक जाना नहीं 10वीं 12वीं की परीक्षाएं होंगी शुरू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से क्लास 10th 12th रिजल्ट 6 मई को घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष हाई स्कूल का रिजल्ट 76.42 फीसदी वहीं इंटर का परिणाम 74.48% दर्ज किया है। ऐसे में बहुत से स्टूडेंट्स हैं जो इस परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए हैं। ऐसे छात्रों का साल खराब होने के लिए मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) की ओर से रुक जाना नहीं एग्जाम का आयोजन किया जाता है।

अनुत्तीर्ण स्टूडेंट्स के लिए एमपीएसओएस की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो 22 मई 2025 तक जारी रहेगी। फेल स्टूडेंट्स बिना देर करते हुए तय तिथियों के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन कर लें।

आवेदन करने पर ही परीक्षा में भाग लेने का मिलेगा मौका

अगर छात्र आप साल खराब होने से बचाना चाहते हैं तो वे तय तिथियों के अंदर आवेदन अवश्य कर लें। बिना आवेदन के आपको परीक्षा में भाग नहीं लेने दिया जायेगा।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • रुक जाना नहीं एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले MPSOS की वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रुक जाना नहीं परीक्षा के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Ruk Jana Nahi 2025 June Application Form

2 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

एमपीएसओएस की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक जून 2025 सेशन के लिए हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षाओं का आयोजन 2 जून से 12 जून 2025 तक एवं हायर सेकेंडरी (12th) ओपन बोर्ड एग्जाम का आयोजन 2 जून से 17 जून 2025 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जारी किये जायेंगे।

एमपी ओपन बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक करवाया जायेगा वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन सुबह की शिफ्ट में प्रातः 8 से 11 बजे तक करवाया जायेगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Ruk Jana Nahi Time Table 2025: रुक जाना नहीं एवं आ अब लौट चलें जून सेशन एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी, यहां से करें डाउनलोड