Move to Jagran APP

MPSC Tentative Exam Date 2022: मार्च- अप्रैल में होंगी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ये परीक्षाएं, चेक करें डेट

MPSC Tentative Exam Date 2022एमपीएससी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार आयोग 18 मार्च 2023 को स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेंस एग्जाम (State Forest Service Mains Exam 2022) को होगी। महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा (Civil Engineering Service Mains Exam) का आयोजन 25 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 02:07 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 02:21 PM (IST)
MPSC Tentative Exam Date 2022: मार्च- अप्रैल में होंगी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ये परीक्षाएं, चेक करें डेट
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने प्रमुख परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MPSC Tentative Exam Date 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission, MPSC) ने साल 2022-23 के दौरान आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रमुख परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। इसके तहत, महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सर्विस मेंस समेत अन्य परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में कराई जाएगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

loksabha election banner

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

एमपीएससी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, आयोग 18 मार्च 2023 को स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेंस एग्जाम (State Forest Service Mains Exam 2022) को होगी। महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा (Maharashtra Civil Engineering Service Mains Exam) का आयोजन 25 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सर्विस मेंस एग्जाम (Maharashtra Electrical Engineering Service Mains Exam) 02 अप्रैल, 2023 होगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 09 अप्रैल, 2022 को होगा। कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि यह परीक्षा तिथियां अस्थायी है। ऐसे में, आयोग इन तिथियों में परिर्वतन भी कर सकता है। इसलिए कैंडिडेट्स सटीक तिथियों की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

MPSC Tentative Exam Date 2022: एमपीएससी प्रमुख परीक्षाओं की तिथि की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो 

सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट - mpsconline.gov.in पर जाएं। इसके बाद, अब होम पेज पर प्रतियोगी परीक्षा 2022-करेंट स्थिति अक्टूबर 2022 के लिंक-टेंटेटिव टाइम टेबल पर क्लिक करें।

यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा जहां आपको एमपीएससी टेंटेटिव परीक्षा शेड्यूल 2022-23 का पीडीएफ मिलेगा। अब एमपीएससी टेंटेटिव परीक्षा शेड्यूल 2022-23 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सहेजें।

इसके अलावा, ग्रुप बी मुख्य परीक्षा 2020 की आंसर की जारी की थी। कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट से mpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.