Move to Jagran APP

MPSC Prelims Answer Key 2021: महाराष्ट्र स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 की आंसर-की जारी, 31 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति

MPSC Prelims Answer Key 2021 महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) ने स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 (State Service Prelims Exam 2021 answer key) की आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https//mpsc.gov.in/ पर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की आंसर-की जारी की है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 10:31 AM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 10:39 AM (IST)
MPSC Prelims Answer Key 2021: महाराष्ट्र स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 की आंसर-की जारी, 31 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति
MPSC Prelims Answer Key 2021: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission)

MPSC Prelims Answer Key 2021: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) ने स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 (State Service Prelims Exam 2021 answer key) की आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://mpsc.gov.in/ पर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की आंसर-की जारी की है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे जरूरी डिटेल्स एंटर करके आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

MPSC Prelims Answer Key 2021: ऐसे करें डाउनलोड

स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले MPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 पर जाएं। इसके बाद स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने 'लेटेस्ट अपडेट' के तहत दी गई है। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2020 - पेपर -1 - आंसर-की' और 'राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2020 - पेपर -2 - आंसर-की दिखाई पड़ेगी। इसके बाद आप आंसर-की को डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

MPSC Prelims Answer Key 2021: 31 मार्च, 2021 तक उठाएं आपत्ति

वहीं अगर किसी परीक्षार्थी को लगता है कि उनके आंसर की गलत जांच हुई है तो वे तो आप अपनी आपत्तियां 31 मार्च, 2021 तक भेज सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 31 मार्च, 2021 के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा 21 मार्च, 2021 को आयोजित की थी। यह परीक्षा दो घंटे की अवधि की थी। इसके साथ ही पहला पेपर जनरल स्टडीज का था और दूसरा पेपर CSAT या जनरल स्टडीज पेपर 2 का था।

गौरतलब है कि MPSC ने फरवरी में 806 पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। इन 806 रिक्तियों में से 475 पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए, 52 असिस्टेंट सेलेक्शन ऑफिसर के लिए और 64 पद स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पद के लिए हैं।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.