Move to Jagran APP

MPSC Group C Services Admit Card 2021 रिलीज, 13 अगस्त को होगी एमपीएससी ग्रुप सी सर्विसेज मेंस परीक्षा

MPSC Group C Services Admit Card 2021 MPSC Group C Services Admit Card 2021 Out महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission MPSC) की ग्रुप सी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 05:11 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 05:11 PM (IST)
MPSC Group C Services Admit Card 2021 रिलीज, 13 अगस्त को होगी एमपीएससी ग्रुप सी सर्विसेज मेंस परीक्षा
महाराष्ट्र ग्रुप सी सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2021 पेपर 2 क्लर्क-टाइपिस्ट एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MPSC Group C Services Admit Card 2021 Out: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission, MPSC)) ने ग्रुप सी सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2021 पेपर 2 क्लर्क-टाइपिस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग ने यह हॉल टिकट mpsconline.gov.in पर रिलीज किया है। अब ऐसे में, जो कैंडिडेट्स महाराष्ट्र ग्रुप सी सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2021 पेपर 2 क्लर्क-टाइपिस्ट राउंड के लिए क्वालीफाईड है, वे एमपीएससी की आधिकरिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर एमपीएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीएससी ग्रुप सी सर्विसेज एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने होंगे। इसके बाद, उनका प्रवेश पत्र उनकी स्क्रीन पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, चाहें तो कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

How to Download: MPSC Group C Services Admit Card 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

एमपीएससी ग्रुप सी सर्विसेज मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी mpsconline.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर 'विज्ञापन संख्या 58/2022 महाराष्ट्र समूह सी सेवा मुख्य परीक्षा 2021 पेपर 2 क्लर्क-टाइपिस्ट - प्रवेश प्रमाण पत्र के संबंध में' लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर 'पंजीकृत ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर' सहित अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करें। एमपीएससी ग्रुप सी सर्विसेज एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें। एमपीएससी ग्रुप सी सर्विसेज एडमिट कार्ड 2021 का प्रिंट आउट लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।

 MPSC  ग्रुप सी सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2021 पेपर 2 क्लर्क-टाइपिस्ट के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड में सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसके अनुरुप ही एग्जाम में शामिल हों। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.