MPSC Civil Engg Final Answer Key 2019: फाइनल आंसर-की जारी, उम्मीदवार mpsc.gov.in पर करें चेक
MPSC Civil Engg Final Answer Key 2019 महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( MPSC) ने सिविल इंजीनियरिंग सेवा की मुख्य परीक्षा 2019 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है।
MPSC Civil Engg Final Answer Key 2019: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) ने महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग सेवा की मुख्य परीक्षा 2019 (Maharashtra Civil Engineering Services Main Examination 2019) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर www.mpsc.gov.in जारी किया है। ऐसे में परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ग्रुप ए, बी, सी और डी के लिए आंसर की चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग, निर्माण विभाग जल आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग में सहायक सिविल इंजीनियर की भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा कराई जाती है। यह परीक्षा पेपर-पेन आधारित होती है। महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग सेवाओं को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इसके तहत महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सर्विसेज, ग्रुप - ए और महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सर्विसेज, ग्रुप - बी है। बता दें कि महाराष्ट्र 2020 में इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 19 और 38 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। बता दें कि आयोग की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से चल रहे लॉकडाउन में आयोग की तरफ से आंसर-की जारी होने से उम्मीदवार बेहद खुश हैं।
वहीं अगर कोरोना वायरस की बात करें तो अब तक देश में ढाई लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं। संक्रमण की वजह से मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। अब तक देश में चार चरण का लॉकडाउन हो चुका है। वहीं फिलहाल अनलॉक वन चल रहा है। इसके तहत लॉकडाउन में काफी छूट दी गई है। हालांकि हर दिन तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।