विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP TET Admit Card 2021: मध्य प्रदेश टीईटी परीक्षा 2 जनवरी से, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इन नियमों का पालन जरूरी

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 28 Dec 2020 12:55 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 11:31 AM (IST)

MP TET Admit Card 2021 मध्य प्रदेश राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की 2 जनवरी से शुरू होने वाली ...और पढ़ें

चिल्लाना, बोलना, इशारे करना, कानाफूसी करना या किसी अन्य परीक्षार्थी से सम्पर्क करना नियमों का उल्लंघन है, इनसे बचें।
चिल्लाना, बोलना, इशारे करना, कानाफूसी करना या किसी अन्य परीक्षार्थी से सम्पर्क करना नियमों का उल्लंघन है, इनसे बचें।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। MP TET Admit Card 2021: मध्य प्रदेश राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की प्राथमिक शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा-2020 के लिए प्रवेश पत्र मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल द्वारा जल्द ही जारी किये जाएंगे। मीडिया रिपोट्स की मानें तो एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2021 आज, 28 दिसंबर को या कल 29 दिसंबर को जारी किये जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एमपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट, peb.mp.gov.in से जारी होने के बाद डाउनलोड कर पाएंगे।

2 से 23 जनवरी तक आयोजित होना है एमपी टीईटी एग्जाम

एमपीबीईबी द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 का आयोजन 2 जनवरी 2021 से राज्य के 16 शहरों में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। इन शहरों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा और बालाघाट शामिल हैं।

परीक्षा का आयोजन 2.30 घंटे की दो पालियों में किया अलग-अलग तारीखों पर 23 जनवरी तक किया जाना है। ये पालियां सुबह 9 बजे से और दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी। उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी मध्य प्रदेश टीईटी हॉल टिकट 2021 से मिल पाएगी।

एमपी प्राइमरी स्कूल टीईटी 2020 योजना के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनो ही माध्यमों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रकृति के प्रश्न होंगे। परीक्षार्थी को सही उत्तर चुनकर उससे सम्बन्धित गोले को कंप्यूटर के माउस से क्लिक करना होगा।

मध्य प्रदेश टीईटी परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 घंटे पूर्व पहुंचें।
  • परीक्षा केंद्र पर बॉयोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
  • अपने साथ प्रवेश पत्र के दूसरे भाग में दिये गये फॉर्म को भरकर ले जाना ना भूलें।
  • प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक फोटो-आईडी की मूल प्रति साथ ले जाएं। बिना फोटो आईडी के प्रवेश नही दिया जाएगा।
  • परीक्षा के लिए जाते समय कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा के दौरान चिल्लाना, बोलना, इशारे करना, कानाफूसी करना या किसी अन्य परीक्षार्थी से सम्पर्क करना अनुचित साधनों की कटेगरी में आता है, इनसे बचें।