MP Open Board Time Table 2025: मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड 10th, 12th टाइम टेबल जारी, सब्जेक्ट वाइज डेटशीट यहां करें चेक
मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड की ओर से 10th 12th जून 2025 सेशन एग्जामिनेशन के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेटशीट के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से हाई स्कूल (10th) एवं इंटरमीडिएट (12th) (परम्परागत) जून 2025 सेशन एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जिन भी छात्रों ने जून 2025 सेशन में एग्जाम देने के लिए आवेदन किया था वे यहां से सब्जेक्ट एवं डेट के अनुसार पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि डेटशीट के मुताबिक 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 2 जून से 14 जून 2025 तक एवं 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 2 जून से 20 जून 2025 तक करवाया जायेगा।
विषय एवं डेट के अनुसार टाइम टेबल
क्लास 10th टाइम टेबल
| डेट | विषय |
| 2 जून 2025 | सामाजिक विज्ञान (213) |
| 3 जून 2025 | गृहविज्ञान (216) |
| 4 जून 2025 | विज्ञान (212) |
| 5 जून 2025 | हिन्दी (201) |
| 6 जून 2025 | गणित (211) |
| 9 जून 2025 | अंग्रेजी (202) |
| 10 जून 2025 | व्यावसायिक अध्ययन (215) |
| 11 जून 2025 | अर्थशास्त्र (214) |
| 12 जून 2025 | मराठी (204) |
| 13 जून 2025 | संस्कृत (209) |
| 14 जून 2025 | उर्दू (206) |
क्लास 12th टाइम टेबल
| परीक्षा की तिथि | विषय (12वीं कक्षा) |
| 2 जून 2025 | हिन्दी (301) |
| 3 जून 2025 | उद्यमिता रोजगार कौशल (650) (केवल आईटीआई विद्यार्थियों के लिए) |
| 4 जून 2025 | अंग्रेजी (302) |
| 5 जून 2025 | गणित (311) |
| 6 जून 2025 | रसायन विज्ञान (313) |
| 9 जून 2025 | जीवविज्ञान (314) |
| 10 जून 2025 | भौतिक विज्ञान (312) |
| 11 जून 2025 | राजनीति विज्ञान (317) |
| 12 जून 2025 | इतिहास (315) |
| 13 जून 2025 | गृहविज्ञान (321) |
| 14 जून 2025 | लेखांकन (320) |
| 16 जून 2025 | अर्थशास्त्र (318) |
| 17 जून 2025 | व्यावसायिक अध्ययन (319) |
| 18 जून 2025 | भूगोल (316) |
| 19 जून 2025 | संस्कृत (309) |
| 20 जून 2025 | कटिंग टेलरिंग एंड ड्रेस मटेरियल (605) अशुलिपि (324) कम्प्यूटर हार्डवेयर असेम्बिली एंड मेन्टेनेन्स (616) खाद्यसंशाधन (358) |

परीक्षा टाइमिंग
एमपी ओपन बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक करवाया जायेगा वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन सुबह की शिफ्ट में प्रातः 8 से 11 बजे तक करवाया जायेगा।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।