Move to Jagran APP

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम और जानें आकड़े

MP Board Result 2022 मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा कर दी गई है। इसके साथ ही रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Fri, 13 May 2022 07:46 AM (IST)Updated: Fri, 13 May 2022 03:34 PM (IST)
MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम और जानें आकड़े
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर एक्टिव किया गया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में सचिव रश्मि अरूण शमी द्वारा दोपहर 3 बजे एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2022 और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 लिंक को एक्टिव किया गया। साथ ही, बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, कक्षा 5 में 90.01 फीसदी और कक्षा 8 में 82.35 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया है। कक्षा 5 और कक्षा 8 दोनो ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। दोनो ही कक्षाओं में 51 फीसदी से अधिक छात्राएं सफल घोषित की गई हैं। वहीं, दोनो कक्षाओं में 48 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में पैरेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना बच्चे का परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

loksabha election banner

एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2022 में नरसिंहपुर जिला अव्वल

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार नरसिंहपुर जिले के छात्र-छात्राएं कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं में सबसे अधिक उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के 98.03 फीसदी स्टूडेंट्स कक्षा 5 में और 95.68 फीसदी स्टूडेंट्स कक्षा 8 में सफल घोषित किए गए हैं। जहां तक ग्रेड का सवाल है तो इस मामले में भी नरसिंहपुर के स्टूडेंट्स आगे रहे। कक्षा 5 में 17.81 फीसदी स्टूडेंट्स को ए+ और ए ग्रेड मिला, जबकि कक्षा 8 में 32.95 फीसदी स्टूडेंट्स को ए+ और ए ग्रेड मार्क्स प्राप्त हुए हैं।

दोपहर 3 बजे होनी थी घोषणा

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 13 मई 2022 को की जानी है। मध्य प्रदेश विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा वीरवार, 12 मई 2022 को जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, “(मध्य) प्रदेश के शासकीय विद्यालयों की कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम 13 मई को दोपहर 3 बजे घोषित किया जायेगा। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, राज्य शिक्षा केन्द्र के सभाकक्ष क्रमांक-2 में पेार्टल पर क्लिक कर परिणाम घोषित करेंगी।”

MP Board Result 2022: ऐसे देखें एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे

ऐसे सभी पैरेंट्स जिनके बच्चे वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 5 और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपने बच्चों का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से माध्यम देख सकेंगे। इसके लिए पैरेंट्स को रिजल्ट पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। हालांकि, पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 की हार्ड कॉपी सम्बन्धित स्कूलों द्वारा बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

मध्य प्रदेश विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार कई वर्षों के बाद राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा के समान मूल्यांकन किया गया है। साथ ही, एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 के आधार पर ही छात्र-छात्राओं की कक्षोन्नति दी जाएगी या पूरक परीक्षा में सम्मिलित होना होगा या अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।

MP Board Result 2022: रूक जाना नहीं योजना

दूसरी तरफ, पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा विभाग द्वारा रूक जाना नहीं योजना राज्य में संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं असफल घोषित छात्रों को केवल अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा में फिर से सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.